विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फर्रुखाबाद में बाइकों की टक्कर में देवर और भाभी की मौत

Published: Sun, 09 Aug 2026 11:54 PM (IST)

फर्रुखाबाद में इटावा-बरेली हाईवे पर देर रात हुई बाइक टक्कर में एक देवर और भाभी की मौत हो गई। पुलिस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. इटावा-बरेली हाईवे पर देर रात हुई दुर्घटना।

  2. बाइक टक्कर में देवर-भाभी की मौके पर मौत।

  3. पुलिस ने शवों को मर्च्युरी भिजवाया, जांच जारी।

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। इटावा बरेली हाईवे पर देर रात बाइकों की आमने सामने हुई टक्कर में देवर भाभी की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को हाईवे से हटाकर मर्च्युरी भिजवा दिया। इटावा बरेली हाईवे पर मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में खाटू श्याम मंदिर के पास रविवार रात करीब 10:30 बजे बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई। घटनास्थल पर ही एक ही बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गई।

क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा व कोतवाली प्रभारी आमोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को जिला मुख्यालय पर बने मर्च्युरी में भिजवा दिया। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान जनपद मैनपुरी थाना बेवर क्षेत्र के गांव खाकेताल निवासी 18 वर्षीय ऋषभ पुत्र मायाप्रकाश और थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव जंगपुरा निवासी 35 वर्षीय गिरजा देवी पत्नी रामलड़ैते के रूप में हुई है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि ऋषभ गिरिजा देवी का ममेरा देवर है। दूसरे बाइक सवार मौके से भाग गए। उनकी बाइक का नंबर मिल गया है। इस आधार पर उनकी सुरागरसी की जा रही है।