Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'किसानों की जमीन बिना मर्जी कोई नहीं ले सकता', फर्रुखाबाद में भाकियू प्रदेश अध्यक्ष ने दी चेतावनी

    Updated: Mon, 16 Feb 2026 11:45 AM (IST)

    भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने फर्रुखाबाद में कहा कि किसानों की जमीन उनकी मर्जी के बिना नहीं ली जा सकती। उन्होंने सर्किल ...और पढ़ें

    तस्वीर- फाइल।

    तस्वीर- फाइल।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश अध्यक्ष ने यहां बैठक में कहा कि किसानों की जमीन उनकी मर्जी के बिना कोई नहीं ले सकता।

    जसमई चौराहा स्थित गेस्ट हाउस में रविवार को हुई बैठक में भाकियू टिकैत गुट के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने कहा कि जमीन हमारी है।

    जमीनों से हमारा भावनात्मक रिश्ता है, इसे हमसे कोई जबरदस्ती नहीं ले सकता। प्रशासन सर्किल रेट बढ़ाए और किसानों से जबरदस्ती अधिग्रहण न करे।

    उन्होंने कहा कि कायमगंज में धीमर नगला से ढाई घाट तक वर्षा से पहले तटबंध बना लिए जाए, नहीं तो राष्ट्रीय प्रवक्ता के आदेशानुसार सभी बाढ़ प्रभावित किसान अपने परिवार व मवेशियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पर रुकेंगे।

    जिलाध्यक्ष अजय कटियार, प्रदेश सचिव अरविंद शाक्य, ओमप्रकाश सिंह आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता छविनाथ शाक्य व संचालन गोपी शाक्य ने किया।