विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फर्रुखाबाद में 51 लाभार्थियों को मिलेगा मुख्यमंत्री आवास, 45 लोगों के खाते में भेजी गई पहली किस्त

Published: Thu, 22 Oct 2026 06:51 PM (IST)

फर्रुखाबाद के बढ़पुर ब्लॉक में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 51 लाभार्थियों का चयन हुआ है। इनमें से 45 के ...और पढ़ें

51 लाभार्थियों को मिलेगा मुख्यमंत्री आवास।

51 लाभार्थियों को मिलेगा मुख्यमंत्री आवास।

HighLights

  1. बढ़पुर ब्लॉक में 51 लाभार्थियों का मुख्यमंत्री आवास योजना में चयन।

  2. 45 लाभार्थियों के खातों में पहली किस्त के 40 हजार रुपये भेजे गए।

  3. योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को कुल 1.20 लाख रुपये मिलेंगे।

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत ब्लाक बढ़पुर में 51 लाभार्थियों का चयन किया गया है। इनमें से 45 के खातों में पहली किस्त भेज दी गई है। विकास खंड बढ़पुर में मुख्यमंत्री आवास योजना 2026-27 के तहत 500 से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया था।

जांच के बाद 51 लाभार्थियों का चयन हुआ। इनमें 45 के खातों में पहली किस्त के रूप में 40 हजार रुपये भेजे गए हैं, जबकि आठ लाभार्थियों के खातों में दूसरी किस्त के 70 हजार रुपये पहुंच चुके हैं। दो लाभार्थियों के आधारकार्ड में कमी के कारण उनकी किस्त रोक दी गई है। वहीं, चार लाभार्थियों के खातों में जल्द पहली किस्त भेजी जाएगी।

प्रभारी खंड विकास अधिकारी योगेश पांडेय ने बताया कि चयनित 51 लाभार्थियों में से 45 को 40-40 हजार रुपये की पहली किस्त और आठ को दूसरी किस्त दी जा चुकी है। बाकी लाभार्थियों के खातों में भी जल्द पहली किस्त पहुंच जाएगी। योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को तीन किस्तों में कुल 1.20 लाख रुपये मिलते हैं।

यह भी पढ़ें- कानपुर में 42 साल बाद आजाद नगर से इंदिरा नगर तक चौड़ी होगी सड़क, एक लाख लोगों को होगा फायदा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।