फर्रुखाबाद में सीएनजी हुई महंगी, जानें नई दरें; पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य
फर्रुखाबाद में सीएनजी के दाम 2 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़कर 103.90 रुपये हो गए हैं। हालांकि, जिले में पेट्रोल, डीजल और गैस की आपूर्ति सामान्य है, और ड् ...और पढ़ें

पंप पर वाहनों में सीएनजी भरवाते लोग। जागरण
HighLights
फर्रुखाबाद में सीएनजी के दाम 2 रुपये बढ़े।
अब सीएनजी 103.90 रुपये प्रति किलो मिलेगी।
पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति सामान्य।
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। यूपी के फर्रुखाबाद में सीएनजी के दामों में दो रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी कर दी गई है। अब सीएनजी 101.90 रुपये से बढ़कर 103.90 रुपये प्रति किलो हो गई है। हालांकि जिले में पेट्रोल, डीजल और गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की किल्लत नहीं है।
विगत सप्ताह जिला प्रशासन की ओर से ड्रमों में डीजल भरवाने की प्रवृत्ति के मद्देनजर प्रशासन ने अधिकतम दो हजार रुपये का डीजल ही ड्रम में एक बार में देने के निर्देश जारी किए थे। हालांकि इसके बाद इंटरनेट मीडिया पर डीजल की कमी को लेकर अफवाहें फैलने के बाद पेट्रोल पंपों पर भीड़ बढ़ने लगी थी, लेकिन दूसरे ही दिन स्थिति सामान्य हो गई। कुछ पेट्रोल पंपों पर तकनीकी कारणों और बकाया भुगतान के चलते आपूर्ति प्रभावित हुई थी। वह भी अब सामान्य हो गई है। वहीं सीएनजी के दाम जरूर दो रुपये प्रति किलोग्राम जरूर बढ़ गए हैं। पूर्व में 101.90 रुपये में मिल रही सीएनजी के दाम बढ़कर अब 103.90 रुपये प्रति किलो हो गए हैं।
जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि जिले में करीब दस दिन का डीजल-पेट्रोल स्टाक लगातार उपलब्ध है। केवल कुछ लोग ड्रम में अधिक मात्रा में डीजल भरवाकर जमाखोरी करने की कोशिश कर रहे थे, जिसे रोकने के लिए नया नियम लागू किया गया है। अब ड्रम में अधिकतम दो हजार रुपये तक का ही डीजल दिया जाएगा, ताकि स्थानीय वाहनों को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर पर्याप्त स्टाक मौजूद है और उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है।
इधर, कानपुर देहात में पंपों पर डीजल-पेट्रोल न होने से वाहन सवार परेशान
सरवनखेड़ा क्षेत्र के पंपों में डीजल-पेट्रोल न मिलने से सभी परेशान हैं। थ्रेसर व कंबाइन मशीनें नहीं चल पा रही हैं। ऐसे में फसलों की मड़ाई प्रभावित हो रही है। वर्तमान में किसानों को खेतों में तैयार खड़ी गेहूं की फसल की कटाई व थ्रेसरिंग के लिए डीजल की सख्त आवश्यकता है साथ ही अन्य वाहन स्वामी भी डीजल और पेट्रोल के लिए परेशान हैं। एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान कराने की बात कही है।
सरवनखेड़ा कस्बा में भारत पेट्रोलियम कंपनी, इंडियन आयल कंपनी का फिलिंग सेंटर संचालित है। निवेदिता फिलिंग स्टेशन में डीजल-पेट्रोल नहीं है जबकि परिहार फिलिंग सेंटर में उपलब्ध होने से क्षेत्र के किसानों और व्यापारियों को डीजल और पेट्रोल की आवश्यकताओं की पूर्ति हो जाती थी। करीब तीन दिन परिहार फिलिंग सेंटर में भी डीजल और पेट्रोल खत्म होने से मिलना बंद हो गया है। किसान, बाइक, ट्रैक्टर के अलावा बस व ट्रक चालक इधर उधर भटकने को मजबूर हैं।
वहीं कुछ लोग डीजल पेट्रोल लेने के लिए करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित पंपों से डीजल और पेट्रोल लाने को विवश हैं। नई समस्या से समय व धन की बर्बादी हो रही है। परिहार फिलिंग सेंटर के संचालक अजय सिंह परिहार ने बताया कि डीजल पेट्रोल डिपो से मंगाने के लिए आरटीजीएस के माध्यम से करीब पांच दिन पहले पैसा भेजा जा चुका है। पेट्रोलियम डिपो के अधिकारियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है लेकिन अभी तक उपलब्ध नहीं हो पाया है। उन्होंने अधिकारियों पर आजकल के आश्वासन में टरकाने का आरोप लगाया है।
खबरें और भी
कस्बा के किसान सुनील सिंह, भोले सिंह, लोहारी गांव निवासी अमन सिंह, कुलदीप सिंह, भिखनापुर गांव निवासी राम सिंह परिहार, चेतन ने बताया कि जब अमेरिका, इजरायल व ईरान युद्ध चल रहा था तब डीजल पेट्रोल उपलब्ध हो रहा था लेकिन जब युद्ध बंद हो गया तो संकट आ गया जिसके चलते इधर उधर भटकना पड़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से समस्या समाधान की मांग की है। सरवनखेड़ा कस्बा व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि किसानों, व्यापारियों के अलावा आम लोगों की समस्या का समाधान होना चाहिए। मंत्री राकेश सचान ने कहा कि मामले में अधिकारियों से बात कर पंपों पर डीजल व पेट्रोल उपलब्ध कराया जाएगा।