Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फर्रुखाबाद में सब्जी में गिरी छिपकली, खाने से परिवार के छह लोगों की हालत बिगड़ी

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 11:07 PM (IST)

    फर्रुखाबाद में तोरई की सब्जी में छिपकली गिरने से उसे खाने वाले एक ही परिवार के छह सदस्य बीमार पड़ गए। सभी को उल्टी होने के बाद डॉ. राममनोहर लोहिया अस् ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. फर्रुखाबाद में तोरई की सब्जी में मिली छिपकली।

    2. सब्जी खाने से परिवार के छह सदस्य हुए बीमार।

    3. सभी को डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। घर में बनी तोरई की सब्जी में छिपकली गिर गई। बिना देखे परिवार ने सब्जी खा ली। जिसके बाद सभी की हालत बिगड़ गई। छह लोगों को डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
    मऊदरवाजा के गांव कुबेरपुर घाट निवासी राजेंद्र कठेरिया के घर पर शुक्रवार रात को तोरई की सब्जी व रोटी बनी थी। सभी ने खाना खाया।

    कुछ देर बाद सभी को उल्टी होने लगी। परिवार के लोगों ने सब्जी देखी तो उसमें छिपकली मृत मिली। राजेंद्र कठेरिया, उनकी भाभी रमा देवी पत्नी बृजपाल, रमा देवी की पुत्री नीतू, सीमा, नाती आर्यन व कोमल को देर रात 10:45 बजे डा. राममनोहर लाेहिया अस्पताल में भर्ती कराया। इमरजेंसी कक्ष में मौजूद डा. दीपक तिवारी ने प्राथमिक उपचार किया।

    बता दें कि एक साल पहले कोंच में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चमेड़ निवासी महिला घर के आंगन में चूल्हे पर आलू गोभी की सब्जी बना रही थी। इसी दौरान सब्जी बनाने वाला बर्तन खुला था तो उसमें कहीं से एक छिपकली गिर गई।

    जब उस सब्जी को पुत्र व बेटी के साथ महिला ने खाया तो कुछ देर बाद उनकी हालत खराब हुई और उन्हें चक्कर आने के साथ उल्टियां होने लगीं। महिला ने सब्जी देखी तो उसमें छिपकली मरी पड़ी थी। इसके बाद उसने घर के लोगों को बताया तो तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया था।

    खबरें और भी