Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फर्रुखाबाद में बोलेरो व ई-रिक्शा की टक्कर, 2 महिलाओं की मौत, 4 घायल

    Updated: Sat, 23 May 2026 08:20 PM (IST)

    फर्रुखाबाद के कायमगंज में बोलेरो और ई-रिक्शा की भीषण टक्कर में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक सहित चार लोग घायल हुए, ज ...और पढ़ें

    घटनास्थल पर मौजूद लोग। जागरण

    घटनास्थल पर मौजूद लोग। जागरण

    HighLights

    1. कायमगंज में बोलेरो-ई-रिक्शा की भीषण टक्कर हुई

    2. हादसे में दो महिलाओं की घटनास्थल पर मौत

    3. ई-रिक्शा चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल

    संवाद सहयोगी, कायमगंज (फर्रुखाबाद)। बोलेरो व ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। जिससे ई-रिक्शा सवार दो महिलाओं की घटनास्थल पर मौत हो गई। ई-रिक्शा चालक सहित चार लोग घायल हुए हैं। जिसमें तीन घायलों को डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शवों को घटनास्थल से सीधे मर्च्युरी भेज दिया।

    कायमगंज अचरा मार्ग पर गांव अलादादपुर मोड़ के पास शनिवार की शाम करीब 5:30 बजे अचरा की ओर से आ रही बोलेरो व कायमगंज की ओर से जा रहे ई-रिक्शा में टक्कर हो गई। ई-रिक्शा सवार मेरापुर थाना क्षेत्र के संकिशा निवासी दिनेश की 50 वर्षीय पत्नी सुधा, नवाबगंज क्षेत्र के गांव पिलखना निवासी श्यामवीर सक्सेना की 48 वर्षीय पत्नी देववती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

    सुधा की पुत्री 20 वर्षीय लवली, देववती की पौत्री 11 वर्षीय अंशिका, गांव अचरिया निवासी 27 वर्षीय रजत व ई-रिक्शा चालक गांव पितौरा निवासी 50 वर्षीय हसीन खान घायल हो गए। सीओ राजेश कुमार द्विवेदी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ल फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। एंबुलेंस ने चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पुलिस ने दोनों महिलाओं के शव सीधे मर्च्युरी फतेहगढ़ भेज दिए।

    सीएचसी में चारों घायलों के उपचार के बाद गंभीर घायल हसीन खान, रजत व अंशिका को डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। बोलेरो वहां से करीब 50 फीट दूर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी। दोनों महिलाओं के स्वजन पहले घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर शव व घायल न मिलने पर सीएचसी आए। स्वजन मर्च्युरी रवाना हो गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ल ने बताया कि दोनों महिलाओं के शव मर्च्यूरी भेजे गए हैं। उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

    खबरें और भी

    इधर, ट्रक की टक्कर से प्याज लदी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, युवक की मौत

    प्याज लादकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली में ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। युवक ट्राली के नीचे दब गया। चालक ट्रक लेकर चला गया। साथ मौजूद लोगों व राहगीरों ने युवक को ट्राली के नीचे से निकाला और सीएचसी ले गए। वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

    जनपद उन्नाव कोतवाली फतेहपुर चौरासी के गांव बादलपुरवा निवासी 35 वर्षीय सुरेंद्र कुमार शुक्रवार रात करीब 12 बजे अपने बहनोई जनपद कन्नौज के तालग्राम निवासी बहनोई विपिन कुमार एवं ट्रैक्टर मालिक नरवर एवं अवनीश के साथ प्याज लेकर फर्रुखाबाद मंडी में बिक्री के लिए ले जा रहे थे। उबरी खेड़ा मोड़ के पास पहुंचा फर्रुखाबाद की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर ट्राली पलट गयी। सुरेंद्र ट्राली के नीचे दब गया।

    साथ मौजूद लोगों व राहगीरों ने घायल सुरेंद्र को ट्राली के नीचे से निकाला। पुलिस घायल सुरेंद्र को अपनी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई। वहां डा. मानसिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामूली रूप से घायल बहनोई विपिन, ट्रैक्टर मालिक नरवर व अवनीश का प्राथमिक उपचार किया गया। घटना की जानकारी पर पत्नी गीता व बहन गुड्डी आदि स्वजन सीएचसी पहुंच गए। गुड्डी ने बताया कि भाई व भाभी 15 दिन पहले उनके यहां आए थे। थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।