Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या होती है हाइड्रोफोबिया बीमारी? पालतू खरगोश के काटने पर बच्चे में दिखे अजीबो-गरीब लक्षण

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 08:29 AM (IST)

    फर्रुखाबाद में एक साल के बच्चे को दो महीने पहले पालतू खरगोश ने काटा था। अब उसमें हाइड्रोफोबिया के लक्षण दिखने पर उसे डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष चिकित्स ...और पढ़ें

    खरगोश के काटने पर बच्चे में दिखे हाइड्रोफोबिया के लक्षण।

    खरगोश के काटने पर बच्चे में दिखे हाइड्रोफोबिया के लक्षण।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। घर में पालतू खरगोश के साथ खेलते समय बालक को खरगोश ने काट लिया। स्वजन बालक को लेकर एक प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गए और पट्टी कराके घर लौट गए।

    दो माह बाद रविवार को बालक की हालत बिगड़ी, तो स्वजन डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष चिकित्सालय लेकर आए। यहां से उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया।

    थाना मेरापुर के गांव गुरऊ शादीनगर निवासी केशव राजपूत के एक वर्ष दो माह के पुत्र रिहांशु राजपूत को दो माह पहले घर में पालतू खरगोश ने खेलते समय काट लिया। जब बालक के हाथ से खून निकला तो स्वजन ने प्राइवेट चिकित्सक से इलाज करवाया।

    उसके बाद रिहांशु को कोई दिक्कत नहीं हुई। दो महीने बाद रिहांशु कुछ अजीब हरकत करने लगा। पिता केशव और मां केशव कुमारी रिहांशु को लेकर डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष चिकित्सालय की इमरजेंसी पहुंचे।

    डॉ. अमन कुमार ने बताया कि रिहांशु में हाइड्रोफोबिया के लक्षण दिख रहे थे। उसको लाला लाजपत राय हास्पिटल (हैलट) कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। रिहांशु की मां केशव कुमारी ने बताया कि पालतू खरगोश उनको भी काट चुका है।