फर्रुखाबाद की कुठला झील समेत दो तालाबों को वेटलैंड घोषित करेगी योगी सरकार, बनेंगे टूरिस्ट स्पॉट
फर्रुखाबाद में कुठला झील और दो तालाबों को वेटलैंड घोषित करने की प्रक्रिया चल रही है, जिससे जलस्रोतों का संरक्षण होगा। ...और पढ़ें
-1779887509513_m.webp)
वेटलैंड घोषित होंगे कुठला झील व दो तालाब, कराया जाएगा सुंदरीकरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। सिमटते जलस्रोतों और गिरते भूजल स्तर को बचाने के लिए सरकार बड़े क्षेत्रफल वाले पुराने तालाबों को वेटलैंड घोषित करने की प्रक्रिया में जुटी है। इससे इन जलस्रोतों का संरक्षण होगा और वहां अवैध कब्जे व भूजल दोहन पर रोक लग सकेगी।
जिले में कुठला झील सहित दो तालाबों को वेटलैंड के रूप में चयनित किया गया है। इसके लिए अधिसूचना जारी कर आपत्तियां मांगी गई हैं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद इन्हें औपचारिक रूप से वेटलैंड घोषित किया जाएगा।
राजेपुर क्षेत्र में स्थित कुठला झील करीब 4.32 हेक्टेयर में फैली है और यह पर्यटन स्थल के रूप में भी जानी जाती है। यहां हर वर्ष प्रवासी पक्षी आते हैं और झील में सालभर पानी बना रहता है। वहीं, ग्राम पंचायत राई के खरगपुर में 1.75 हेक्टेयर तथा रामपुर ढपरपुर में 2.83 हेक्टेयर क्षेत्रफल में पुराने तालाब स्थित हैं, जो पानी के अभाव में काफी हद तक सूख चुके हैं।
भूजल दोहन पर पूरी तरह लगेगी रोक
वर्तमान में इनमें सीमित मात्रा में ही पानी है। इन तीनों जलस्रोतों को वेटलैंड घोषित करने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिस पर अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिला वन अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि वेटलैंड घोषित होने के बाद इन क्षेत्रों में अवैध कब्जे और भूजल दोहन पर पूरी तरह रोक लगेगी।
साथ ही वेटलैंड की सीमा से 50 मीटर तक किसी भी प्रकार का निर्माण नहीं किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि वर्षा के दौरान तालाबों में पानी भरने से भूजल स्तर में सुधार होगा और सर्दियों में दूर-दराज से आने वाले प्रवासी पक्षियों के लिए यह सुरक्षित आवास स्थल बनेंगे।
खबरें और भी
खरगपुर तालाब के सुंदरीकरण के लिए पर्यटन विभाग ने प्रस्ताव शासन को भेजा है। स्वीकृति और बजट जारी होते ही वहां तालाब का जीर्णोद्धार करा कर उसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- सगी मां ने जिसे बेचा, उसे योगी सरकार ने दिया सहारा; वाराणसी में नाबालिग पीड़िता को मुख्यमंत्री कोष 2 लाख की सहायता