फर्रुखाबाद में प्रेमी युगल ने की खुदकुशी, पुलिस को सूचना दिए बिना परिजनों ने कर दिया अंतिम संस्कार
फर्रुखाबाद में प्रेम प्रसंग के चलते एक प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
प्रेमी युगल ने प्रेम प्रसंग के कारण आत्महत्या कर ली।
परिजनों ने पुलिस को सूचित किए बिना अंतिम संस्कार किया।
पुलिस ने गैर-जिम्मेदाराना सलाह देने वाले पर जांच शुरू की।
संवाद सूत्र, फर्रुखाबाद। प्रेमिका की दूसरी जगह शादी करने का दबाव बनाए जाने पर युवक ने बुधवार रात किसी समय खेत किनारे खड़े पेड़ के सहारे फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। गुरुवार सुबह युवक का शव गांव पहुंचा तो उसकी प्रेमिका ने दूसरे मकान में दुपट्टा के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी।
स्वजन ने पुलिस को सूचना दिए बिना दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। जब पुलिस को भनक लगी तो प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों के शव जल चुके थे।
गांव कटिन्ना मानिकपुर निवासी 21 वर्षीय करन कश्यप व 20 वर्षीय किरन यादव के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने विगत वर्ष कोर्ट मैरिज कर ली थी, लेकिन इसकी भनक दोनों के स्वजन को नहीं लग सकी थी। 15 दिन पहले करन ने कोर्ट मैरिज करने की जानकारी अपने दोस्तों को दी तो यह खबर पूरे गांव में फैल गई।
जानकारी होने पर दोनों के स्वजन ने करन व किरन की पिटाई कर दी थी। इस दौरान करन घर से नाराज होकर गाजियाबाद चला गया था। किरन की पिटाई व उसकी दूसरी जगह शादी करने का दबाव बनाए जाने की जानकारी पर करन दो दिन पहले गाजियाबाद से गांव आया।
शादी की बात न बनने पर करन बुधवार रात घर से चला गया। गुरुवार सुबह नौ बजे उसका शव खेत किनारे खड़े बकैना के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे रामऔतार अपने पुत्र करन का शव फंदे से उतारकर घर ले गए। इसके बाद काली नदी किनारे करन के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
खबरें और भी
सुबह करीब 10 बजे किरन को प्रेमी करन के खुदकुशी किए जाने की जानकारी हुई तो वह नहाने के बहाने गांव में स्थित दूसरे मकान में चली गई। वहां पर उसने दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मां मुन्नी देवी ने किरन का शव फंदे पर लटका देखा तो वह बिलखने लगी।
स्वजन ने किरन के शव का भी काली नदी किनारे अंतिम संस्कार कर दिया। दोपहर एक बजे प्रेमी युगल के खुदकुशी किए जाने की भनक पुलिस को लगी। जब प्रभारी निरीक्षक आमोद कुमार सिंह फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे।
तब तक दोनों की चिताएं जल चुकी थी। प्रभारी निरीक्षक ने करन के रामऔतार और किरन के पिता रामशरण यादव से पूछताछ की। इस पर दोनों ने कहा उन्होंने गांव की निवर्तमान प्रधान के ससुर जगपाल सिंह को बताया था। प्रधान के ससुर ने अंतिम संस्कार करने की बात कही थी।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रेमी युगल के शव जल चुके थे। प्रधान के प्रतिनिधि ने गैर जिम्मेदाराना कार्य किया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- फर्रुखाबाद में गंगा का जलस्तर बढ़ा: 50 गांव प्रभावित 42 स्कूल बंद