Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फर्रुखाबाद में हैरान करने वाला मामला, आधार कार्ड में गड़बड़ी नहीं हुई सही, परेशान होकर किशोर ने उठाया खौफनाक कदम

    Updated: Wed, 25 Mar 2026 07:58 PM (IST)

    फर्रुखाबाद में एक 17 वर्षीय किशोर सागर कश्यप ने अपने आधार कार्ड में गलत उम्र सही न होने से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। आधार कार्ड में उसकी उम्र ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. आधार कार्ड में गलत उम्र से किशोर परेशान।

    2. 15 दिन से सुधार के प्रयास हुए विफल।

    3. परेशान होकर किशोर ने खाया जहरीला पदार्थ।

    जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। आधार कार्ड में किशोर की उम्र गलत हो गई। काफी प्रयास के बाद भी वह सही नहीं हुई। इससे परेशान किशोर ने बुधवार सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर स्वजन उसे डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल लाए। वहां उसे भर्ती कर लिया गया।


    फतेहगढ़ कोतवाली के मुहल्ला बनखड़िया निवासी दिनेश कश्यप के 17 वर्षीय पुत्र सागर कश्यप की आधार कार्ड में उम्र में गलत थी। वह पिछले 15 दिन से उम्र सही कराने को आधार कार्ड केंद्रों के चक्कर लगा रहा था। बुधवार सुबह उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर दादी मालती व मां नंदिनी ने दोपहर 12 बजे डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।

    दादी मालती ने बताया कि पिछले कई दिन से सागर आधार कार्ड सही करने के लिए चक्कर लगा रहा था। आधार कार्ड सही न होने के कारण यह कदम उठा लिया। सागर ने बताया कि उसकी उम्र आधार कार्ड में 13 वर्ष थी, जबकि 17 वर्ष होनी चाहिए थी।

    इधर, ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, राजमिस्त्री की मौत

    ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा सवार राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां से डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल रेफर किया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बुधवार अपराह्न करीब तीन बजे मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव शेखपुर खजुरी निवासी 45 वर्षीय अजयपाल सिंह राजपूत ई-रिक्शा से कस्बा बाजार जा रहे थे। नीबकरोरी रेलवे स्टेशन के निकट शराब ठेके के सामने ट्रैक्टर ने ई-रिक्शे में टक्कर मार दी। जिससे आगे बैठे राजमिस्त्री अजय पाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया।

    खबरें और भी

    वहीं, बाइक से जा रहे युवक की जीप की टक्कर से मौत

    मंगलवार को गांव गुनेरा निवासी राजबहादुर के 32 वर्षीय पुत्र अवनीश राठौर मक्का का बीज खरीदने बाइक से कंपिल बाजार आए थे। रात करीब नौ बजे बीज लेकर लौटते समय इकलहरा पुलिया के पास पीछे से आई जीप ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे अवनीश सड़क पर बाइक समेत गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वह रात भर सड़क किनारे पड़े तड़पते रहे। सुबह जब कुछ राहगीर निकले तो लोगों की नजर पड़ी। इस पर एंबुलेंस से अवनीश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज लाया गया। वहां हालत बिगड़ने पर चिकित्सक ने डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में अवनीश की मौत हो गई।