Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फर्रुखाबाद में घर के बाहर सो रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या, घटना से मचा कोहराम

    Updated: Tue, 24 Mar 2026 09:04 AM (IST)

    फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद स्थित गई गैसिंगपुर गांव में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। 35 वर्षीय लखन बाथम सोमवार रात घर के बाहर चारपाई पर स ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. फर्रुखाबाद में युवक की धारदार हथियार से हत्या।

    2. घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था मृतक।

    3. पुलिस व फोरेंसिक टीम ने की घटनास्थल की जांच।

    घर के बाहर सो रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या

    जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। घर के बाहर चारपाई पर सोते समय युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। बहन जब भाई को जगाने पहुंची तो वह खून से लथपथ शव देखकर चीख पड़ी। अपर पुलिस अधीक्षक ओर सीओ ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। फोरेंसिक टीम ने नमूने संकलित किए।

    मोहम्मदाबाद के गांव गई गैसिंगपुर निवासी रामनिवास बाथम का गांव में तालाब किनारे मकान है। उनका 35 वर्षीय पुत्र लखन बाथम सोमवार रात घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। जब कि घर के अंदर लखन के पिता, माता सरोजनी, बहन आरती और भाई अमन बाथम सो रहे थे।

    मंगलवार सुबह 5:30 और छह बजे के बीच में आरती भाई को उठाने घर के बाहर आई। आरती ने जैसे ही लखन के ऊपर से रजाई हटाई तो वह लखन का खून से लथपथ शव देखकर चीख पड़ी। लखन के गर्दन पर धारदार हथियार के निशान थे।

    चारपाई से 20 मीटर की दूरी पर एक चप्पल व अंगौछा पड़ा मिला, जो कि हत्यारे का बताया जा रहा है। घटना से स्वजन में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।

    बाद में अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्वजन से घटना की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकुलित किए। स्वजन ने बताया कि लखन भाई विनोद, अमित व अमन में दूसरे नंबर के थे।

    खबरें और भी

    एएसपी ने बताया कि लखन की हत्या की गई है। घटना के संबंध में जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।