फतेहगढ़ के पांचाल घाट पर लगेगा 'रामनगरिया मेला', फूड कोर्ट बनेगा; यूपी की सांस्कृतिक विरासत दिखेगी
फतेहगढ़ के पांचाल घाट पर 2027 में होने वाले रामनगरिया मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं, जिसमें इस बार ...और पढ़ें

HighLights
रामनगरिया मेले में फूड कोर्ट का होगा निर्माण।
'उत्तर प्रदेश दर्शन' से दिखेगी सांस्कृतिक विरासत।
जिलाधिकारी ने तैयारियों का किया गहन निरीक्षण।
जागरण संवाददाता, फतेहगढ़। पांचाल घाट पर 22 जनवरी से 20 फरवरी 2027 तक आयोजित होने वाले श्रीरामनगरिया मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिसका जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि इस बार मेले को संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के सहयोग से और आकर्षक बनाया जाएगा। ‘उत्तर प्रदेश दर्शन’ की अवधारणा के माध्यम से प्रदेश के प्रमुख धार्मिक, ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलों की झलक प्रदर्शित करने का प्रयास रहेगा।
इससे श्रद्धालुओं को सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहरों तथा पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी प्राप्त होगी। मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए फूड कोर्ट भी विकसित किया जाएगा।
जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने गुरुवार को पांचालघाट मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर अस्थायी घाटों के निर्माण, स्नान के दौरान सुरक्षा, साफ-सफाई और आवागमन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की संभावित संख्या को ध्यान में रखकर घाट बनाए जाएं, ताकि स्नान के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
साधु-संतों और कल्पवासियों के ठहरने सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। मेले की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए साधु-संतों के सुझाव अवश्य लें।
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को साधु-संतों की आवश्यकताओं और परंपराओं को ध्यान में रखकर इंतजाम करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि इस बार मेले में खानपान की सामग्री को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से फूड कोर्ट विकसित किया जाएगा।
इससे श्रद्धालुओं को विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे और सुविधाएं अधिक व्यवस्थित ढंग से संचालित हो सकेंगी। डीएम ने अधिकारियों को समय से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिनेश कुमार, खंड विकास अधिकारी बढ़पुर योगेश पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।