Army Agniveer 2026: पहली बार मिलिट्री पुलिस महिला अग्निवीरों की भर्ती शुरू, 10 अप्रैल तक मौका, ऐसे करें आवेदन
फर्रुखाबाद सहित कई जिलों में सेना अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार पहली बार मिलिट्री पुलिस में महिला अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी। आवेदन ...और पढ़ें
-1775560940851_m.webp)
ये फोटो एआई जनरेटेड है।
HighLights
आयु सीमा 22 वर्ष, एक फार्म से दो पदों पर आवेदन की सुविधा
आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल, लिखित परीक्षा जून 2026।
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। जनपद में होने वाली सेना भर्ती में पहली बार मिलिट्री पुलिस में महिला अग्निवीरों की भी भर्ती की जाएगी। सेना भर्ती के लिए आयु सीमा 21 से बढ़ाकर 22 की जा चुकी है, साथ ही एक पंजीकरण पर दो पदों के लिए आवेदन की भी छूट दी गई है। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल निर्धारित है। भर्ती प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा जून 2026 में आयोजित की जाएगी।
भर्ती वर्ष 2027 के लिए शुरू हुई प्रक्रिया में इस बार रक्षा मंत्रालय की ओर से कुछ अहम बदलाव पूर्व में ही किए जा चुके हैं। अब 17 वर्ष छह माह से 22 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में जनरल ड्यूटी सैनिक, टेक्निकल सैनिक, स्टोर कीपर, ट्रेड्समैन और महिला मिलिट्री पुलिस अग्निवीर जैसे पदों के लिए की जाएगी। नर्सिंग सहायक पद के लिए अधिकतम आयु 23 वर्ष और सिपाही फार्मा के लिए 25 वर्ष निर्धारित की गई है।
लिखित परीक्षा जून माह में होगी। सेना भर्ती कार्यालय बरेली के अंतर्गत आने वाले जिलों के युवाओं को भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। इनमें फर्रुखाबाद के अलावा जनपद बहराइच, बलरामपुर, बरेली, बदायूं, हरदोई, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, संभल, शाहजहांपुर, श्रावस्ती और सीतापुर भी शामिल हैं। सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये रखा गया है।
खास बात यह है कि इस बार अभ्यर्थी एक ही आवेदन पत्र से दो पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। भर्ती कार्यालय से जारी प्रेसनोट में बताया गया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह आनलाइन होगी और इसकी विस्तृत जानकारी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट ज्वाइन इंडियन आर्मी पर उपलब्ध है। सेना भर्ती कार्यालय ने यह भी बताया कि जिन अभ्यर्थियों को पंजीकरण में किसी प्रकार की परेशानी हो रही है, वह बरेली स्थित सेना भर्ती कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।