विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फर्रुखाबाद में 30 अक्टूबर को PET परीक्षा के लिए रूट डायवर्जन, जानें कहां हुआ रास्तों में बदलाव

Published: Thu, 29 Oct 2026 07:54 PM (IST)

फर्रुखाबाद में 30 अक्टूबर को होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के लिए पुलिस अधीक्षक ने रूट डायवर्ट करने के निर्देश दिए हैं।

एआई जनरेटेड तस्वीर।

एआई जनरेटेड तस्वीर।

HighLights

  1. 30 अक्टूबर को फर्रुखाबाद में पीईटी परीक्षा आयोजित होगी।

  2. सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक रूट डायवर्ट रहेगा।

  3. परीक्षा केंद्रों पर सख्त चेकिंग और बायोमेट्रिक सत्यापन होगा।

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। 30 अक्टूबर को जिले में आयोजित होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा(पीईटी) को लेकर पुलिस अधीक्षक ने रूट डायवर्ट करने के निर्देश दिए हैं। कन्नौज से कानुपर रोड होते हुए फतेहगढ़ आने वाले माल वाहन गुरसहायगंज से छिबरामऊ डायवर्ट किए जाएंगे। छिबरामऊ से जहानगंज होकर फतेहगढ़ आने वाले माल वाहन छिबरामऊ से बेवर जाएंगे।

बेवर की ओर से फतेहगढ़ आने वाले माल वाहन बेवर व एटा की ओर से फतेहगढ़ आने वाले वाहन ब्राहिमपुर अलीगंज बार्डर पर रोक दिए जाएंगे। शाहजहांपुर, बरेली से फतेहगढ़ आने वाले वाहनों को थाना अल्लागंज, जरियनपुर चौराहे से ढाईघाट शमशाबाद की तरफ आने वाले वाहनों को जरियनपुर और हरदोई की ओर से फतेहगढ़ आने वाले वाहनों को रूपापुर में रोका जाएगा।

यह भी पढ़ें- पीईटी परीक्षा के कारण आगरा में कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल बंद, प्रशासन का अहम फैसला

यह व्यवस्था 30 अक्टूबर को सुबह छह से रात आठ बजे तक रहेगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 1 से 1.5 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाता है।

फर्रुखाबाद जिला प्रशासन व पुलिस द्वारा परीक्षा केंद्रों पर सघन चेकिंग, बायोमेट्रिक सत्यापन और सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था की गई है। किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (मोबाइल, घड़ी, ब्लूटूथ आदि) केंद्र के अंदर पूरी तरह प्रतिबंधित हैं।

यह भी पढ़ें- महराजगंज में 11 केंद्रों पर 9744 अभ्यर्थी देंगे UP PET परीक्षा, एग्जाम के दौरान भारी वाहनों की नो इंट्री

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।