विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में 90KM लंबे लिंक एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण शुरू, गंगा और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा

Published: Wed, 28 Oct 2026 02:09 PM (GMT+05:30)

फतेहगढ़ में गंगा एक्सप्रेस-वे और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे को जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण जल्द शुरू होगा।

तस्वीर- फाइल।

तस्वीर- फाइल।

HighLights

  1. लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण जल्द होगा शुरू।

  2. गंगा-आगरा एक्सप्रेस-वे को जोड़ेगा यह मार्ग।

  3. तीन वर्ष में पूरा होगा 90 किमी का कार्य।

जागरण संवाददाता, फतेहगढ़। गंगा एक्सप्रेस-वे व आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए जिले में बनने वाले लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण जल्द शुरू होगा।

प्रदेश सरकार की कैबिनेट की बैठक में निर्माण एजेंसी चयन के बाद तीन वर्ष में कार्य पूरा कराने का निर्णय लिया गया है। निर्माण एजेंसी पांच वर्ष तक एक्सप्रेस-वे का अनुरक्षण करेगी।

जिले में करीब 90 किलोमीटर लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण होना है। इसे हरदोई जनपद के सवायजपुर के पास गंगा एक्सप्रेसवे व दूसरी ओर इटावा में कुदरेल के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा।

इससे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के लिए कनेक्टिविटी रूट भी मिलेगा। जिले में बनने वाले लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए प्रशासन ने जमीन अधिग्रहित करने को विशेष कैंप लगवाकर करीब 90 प्रतिशत जमीन का बैनामा करा लिया है। जो ग्रामीण जमीन देने को तैयार नहीं हैं, उनसे भी जमीन लेने की तैयारी चल रही है।

लिंक एक्सप्रेस-वे बनने से मध्य उत्तर प्रदेश के साथ-साथ देश के कई बड़े महानगरों और धार्मिक स्थलों तक जाने का सफर बेहद आसान, सीधा और तेज हो जाएगा।

इससे जिले के लोगों को लाभ मिलेगा। प्रदेश सरकार की कैबिनेट की बैठक में लिंक एक्सप्रेस-वे निर्माण एजेंसी का चयन होने के तीन वर्ष में पूरा कराने का निर्णय लिया गया है। एजेंसी निर्माण पूरा होने के बाद पांच वर्ष तक अनुरक्षण कार्य करेगी। लिंक एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए करीब 7488 करोड़ रुपये स्वीकृत हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में चार लिंक एक्सप्रेसवे बनेंगे, 17,542 करोड़ की लागत से तैयार होगा सड़कों का नेटवर्क

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।