Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Love Jihad: फर्रुखाबाद के मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर गुजरात की युवती से रचाई शादी, मतांतरण कर दे रहा यातनाएं

    Updated: Fri, 15 May 2026 02:39 PM (GMT+05:30)

    फर्रुखाबाद में एक मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर गुजरात की युवती से शादी की और 16 साल तक मतांतरण कर उसे प्रताड़ित किया। पीड़िता ने अब जिलाधिकारी और पुलिस ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. पीड़िता का कराया मतांतरण, 16 वर्ष पहले गुजरात से लाया था युवक

    2. युवती ने पांच बच्चों को दिया जन्म, दो की हो चुकी मौत, एसपी से लगाई गुहार

    जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ (फर्रुखाबाद)। यूपी के फर्रुखाबाद में 'लव जिहाद' और प्रताड़ना का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। 16 साल तक धोखे और जुल्म की बेड़ियों में जकड़ी एक महिला ने अब न्याय की गुहार लगाई है। मुस्लिम युवक ने पहले हिंदू बनकर धोखे से शादी की और अब उसे यातनाएं दे रहा।

    16 वर्ष पहले मुस्लिम युवक ने अपने को हिंदू बताकर अनुसूचित जाति की युवती से शादी कर उसे घर ले आया। मतांतरण कराकर युवती का नाम बदल दिया। अब आरोपित युवती से भीख मांगने का दबाव बनाकर शारीरिक उत्पीड़न कर रहा है। विरोध करने पर आरोपित युवक ने युवती को पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की गुहार लगाकर उसे गुजरात भिजवाने की मांग की।

    गुजरात के जनपद राजकोट थाना मधुवन बिहार क्षेत्र की अनुसूचित जाति की एक युवती ने गुरुवार को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की गुहार लगाकर गुजरात भिजवाने की मांग की। युवती ने बताया कि 16 वर्ष पहले गुजरात में शहर के मुहल्ला मनिहारी गढ़ी निवासी मुस्लिम युवक ने अपने को हिंदू बताकर उससे शादी कर ली। उसका मतांतरण कराकर उसका नाम बदल दिया।

    आरोपित उसे अपने घर ले आया। यहां पर उन्होंने पांच बच्चों को जन्म दिया। इनमें दो बच्चों की मौत हो चुकी है। आरोपित शारीरिक शोषण कर उसे घर से बाहर नहीं निकलने दे रहा है। पिटाई कर वह भीख मांगने का दबाव बना रहा है। बुधवार को आरोपित ने पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया।

    खबरें और भी