Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फर्रुखाबाद में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण, मंत्री जयवीर सिंह बोले - मोदी-योगी सरकार दे रही सनातन संस्कृति को ताकत

    Updated: Sat, 09 May 2026 07:31 PM (IST)

    फर्रुखाबाद में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया, जिसमें उन्होंने मोदी-योगी सरकार द्वारा राष्ट्रनायकों को सम्मान और ...और पढ़ें

    रोडवेज बस स्टेशन पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद लोगों का अभिनंदन करते मंत्री जयवीर सिंह (बाएं से तीसरे)। जागरण

    रोडवेज बस स्टेशन पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद लोगों का अभिनंदन करते मंत्री जयवीर सिंह (बाएं से तीसरे)। जागरण

    HighLights

    1. रोडवेज बस स्टेशन पर लगी महाराणा की प्रतिमा का किया अनावरण

    2. मंत्री जयवीर सिंह ने सनातन संस्कृति को ताकत देने पर जोर दिया।

    3. मोदी-योगी सरकार राष्ट्रनायकों को सम्मान दे रही है, बोले मंत्री।

    जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति व जिले के प्रभारी मंत्री ने रोडवेज बस स्टेशन पर स्थापित शूरवीर महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने तुष्टीकरण की नीति के तहत हमारे देश के राष्ट्र नायकों को पीछे ढकेलने का काम किया। वर्ष 2014 के बाद केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार व वर्ष 2017 में प्रदेश में योगी जी की सरकार बनने के बाद राष्ट्र नायकों को सम्मान देने के साथ ही सनातन संस्कृति को ताकत देने का काम किया जा रहा है। उन्होंने जनपद में धार्मिक स्थलों पर हो चुके और जल्द होने वाले विकास कार्यों की जानकारी भी लोगों को दी।

    मंत्री जयवीर सिंह ने शनिवार को सुबह आयोजित प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में कहा कि कोई भी युग रहा हो, दो तरह के लोग रहे हैं एक राष्ट्रद्रोही और एक राष्ट्रभक्त। तुष्टीकरण को बल देने वालों की पहचान करने की जरूरत है। पूर्व की सरकारों ने हमारे राष्ट्र नायकों को पीछे धकेलने का काम किया। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की सरकार बनने के बाद राष्ट्र के सपूतों को सम्मान देने का काम किया जा रहा है। महाराणा प्रताप को हम राष्ट्र नायक के रूप में मानते हैं। उन्होंने राष्ट्र के लिए अपने को आहूत किया था।

    भाजपा सरकार में सनातन संस्कृति को ताकत दी जा रही है। हम सब भाग्यशाली हैं जिन्होंने महाराणा प्रताप के वंश में जन्म लिया है। क्षत्रिय समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। यह जाति नहीं धर्म है, क्षत्रियों ने सदैव कमजोर वर्ग को क्षत्रप देने का काम किया है और आगे भी देते रहेंगे। सांसद मुकेश राजपूत, विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी व अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राठौर ने भी विचार व्यक्त किए।

    विधायक सुशील शाक्य, विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, विधायक डा.सुरभि, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल, कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन कुलदीप गंगवार, जिलाधिकारी डा. अंकुर लाठर, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह, क्षत्रिय महासभा के महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू आदि मंच पर मौजूद रहे।

    संचालन जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी ने किया। इससे पहले प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया। उसके बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल की लाइट जलाकर मंत्री को धन्यवाद दिया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख पल्लव सिंह सोमवंशी, जितेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, शंकर सिंह, महेश पाल उपकारी आदि मौजूद रहे।

    खबरें और भी

    करणी सेना ने निकाली शोभायात्रा

    श्रीराजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष सुशील सिंह चौहान की ओर से महाराणा प्रताप की जयंती पर तहसील सदर से प्रतिमा स्थल तक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह राठौर,जिला प्रभारी अरविंद सिंह चौहान, योगेंद्र सिंह राठौर,मुकेश चौहान के अलावा हिंदू महासभा युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।