यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हाथ-पैर के नाखून उखाड़े, गर्म चिमटे से दागा और नाक-कान में पेचकस डाला... प्रेमिका से मिलने पहुंचे शख्स की हत्या
उत्तर प्रदेश में एक प्रेम प्रसंग के चलते एक दिव्यांग पीओपी कारीगर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। प्रेमिका के स्वजनों ने उसे घर बुलाकर बंधक बनाया और फिर ...और पढ़ें

HighLights
- बेदम कर घर के बाहर फेंक दिया, सुबह पहुंचे मां-भाई के समक्ष तड़पकर तोड़ा दम
- पुलिस ने प्रेमिका के पिता, भाई समेत तीन को गिरफ्तार किया, फोरेंसिक ने साक्ष्य जुटाए
प्रेमिका के स्वजन ने क्रूरता की इंतहा पार करते हुए प्लास से प्रेमी के नाखून उखाड़े, गर्म चिमटे से जगह-जगह दागा और पेचकस घुसेड़कर कान और नाक क्षतिग्रस्त कर दिए। मरणासन्न हालत में आरोपितों ने घर के बाहर सोमवार सुबह पांच बजे फेंक दिया। जहां उसने तड़पकर दम तोड़ दिया।
पुलिस ने दिवंगत का क्षतिग्रस्त मोबाइल बरामद कर सीडीआर खंगाल रही है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। दिवंगत के पिता ने प्रेमिका, उसके पिता, भाई समेत आठ आरोपितों पर हत्या, एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस ने तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार
एसओ प्रमोद मौर्य ने बताया कि प्रेमिका के पिता, भाई समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।
खबरें और भी


मुकदमा दर्ज कर युवती के पिता, भाई समेत तीन को गिरफ्तार किया गया है। दिवंगत का मोबाइल फोन क्षतिग्रस्त स्थिति में मिला है। इसलिए मोबाइल की सीडीआर खंगाली जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि वह प्रेमिका के घर कैसे पहुंचा।
इसे भी पढ़ें: यूपी में 10 हजार की रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप