विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फतेहपुर ब्लास्ट: सिलिंडर फटने से नहीं हुआ धमाका, जांच टीम ने पटाखा विस्फोट की जताई आशंका

Published: Wed, 30 Sep 2026 01:18 PM (GMT+05:30)

फतेहपुर में सुरेश गुप्ता के घर हुए विस्फोट की जांच में भारत गैस टीम को सिलेंडर फटने के कोई सबूत ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. भारत गैस टीम को सिलेंडर फटने के सबूत नहीं मिले।

  2. घर में तीन रसोई गैस सिलेंडर सुरक्षित पाए गए।

  3. पुलिस बैटरी या पटाखों से विस्फोट की आशंका जता रही है।

जागरण संवाददाता, फतेहपुर। कस्बे में सुरेश गुप्ता के घर पर हुए विस्फोट पर प्रशासन रसोई गैस सिलिंडर फटने की बात मान रहा हो, लेकिन प्रयागराज से आए भारत गैस के अधिकारियों को रसोई गैस सिलिंडर फटने के साक्ष्य नहीं मिले हैं। घर पर तीन सिलिंडर सुरक्षित रखे मिले हैं। इसमें एक में गैस भरी थी, और दो खाली हैं। घर पर चार रसोई गैस सिलिंडर होने की बात कही जा रही है।

गैस अधिकारियों को आशंका है कि एक सिलिंडर मलबे में दबा हो सकता है। उधर एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि दूसरी मंजिल के कमरे में भी रसोईघर है, जहां पर चूल्हा रेग्यूलेटर मिला है, सिलिंडर अब तक नहीं मिला है। किचन के पास ही सोलर पैनल की बैटरियां रखीं थीं।

सिलिंडर व बैटरी के विस्फोट से हादसा हो सकता है। एक साल पहले तक गृह स्वामी पटाखा बेंचने का काम करते थे, वर्तमान में यह काम बंद कर चुके हैं। हो सकता है कि छुटपुट फुलझड़ी-पटाखा बैगरह रखा रहा हो जो विस्फोट में सहायक बन गया। अभी तक पटाखा से विस्फोट की बात सामने नहीं आई है।

प्रयागराज से भारत गैस के प्लांट मैनेजर वेद प्रकाश वर्मा व सेल्स आफीसर पवन भारतीय टीम के साथ मंगलवार की सुबह 10 बजे घटना स्थल पहुंचे। एक घंटे तक पूरे मलबे के ढेर में सिलिंडर फटने के सबूत तलाशने में लगे रहे।

काफी देर बाद रसोई गैस चूल्हा मिला। इसकी रबड़ व रेगुलेटर इंडेन गैस की थी। बताते हैं कि सुरेश गुप्ता के घर पर दो डीबीसी कनेक्शन थे। इसमें एक कनेक्शन पर केवाईसी न होने के कारण गैस ही नहीं निर्गत की जा रही है। एक कनेक्शन चालू बताया जा रहा है।

जांच के बाद टीम के सेल्स आफीसर ने कहा कि अभी तक ऐसा कोई प्रमाण नहीं मिला है कि सिलिंडर फटने से यह हादसा हुआ है। घर में तीन सिलिंडर रखे मिले हैं, इसमें एक भरा हुआ है। रसोई घर पर सिलिंडर से विस्फोट हुआ होता तो अलग-बगल की दीवारें टूट जाती।

इस तरह चारों ओर नुकसान होने की कोई संभावना ही नहीं है। उधर मलवां भारत गैसे एजेंसी के संचालक चंद्रभान यादव ने बताया कि टीम आई थी जांच में सिलिंडर से विस्फोट होने की बात सामने नहीं आई है, जो गैस चूल्हा, रबड़ व रेगुलेटर मिला है वह इंडेन गैस का है। तहसीलदार बिंदकी धीरज त्रिपाठी, पूर्ति विभाग से एआरओ आरती अरोड़ा व पूर्ति निरीक्षक राजेंद्र त्रिपाठी भी पहुंचे और घटना पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें- Fatehpur Blast: फतेहपुर में दिल दहला देने वाला मंजर, 5 बच्चों के शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम, एक साथ जलीं 5 मासूमों की चिताएं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।