Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    BJP की पूर्व विधायक की बेटी ने शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी के फैसले पर उठाए सवाल, धर्मेंद्र प्रधान पर भी टिप्पणी

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 02:28 PM (IST)

    भाजपा के पूर्व विधायक विक्रम सिंह की बेटी यशस्वी राजे ने नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की नियुक्ति और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तीखी टिप्पणी की ...और पढ़ें

    यशस्वी राजे। इंटरनेट मीडिया

    यशस्वी राजे। इंटरनेट मीडिया

    HighLights

    1. यशस्वी राजे ने शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की नियुक्ति पर सवाल उठाए।

    2. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को 'बलिदानी' दिखाने की कोशिश बताया।

    3. पिता विक्रम सिंह ने इसे बेटी के व्यक्तिगत विचार कहा।

    जागरण संवाददाता, फतेहपुर। भाजपा के पूर्व विधायक विक्रम सिंह की बेटी यशस्वी राजे ने शिक्षा मंत्री के त्यागपत्र देने व नए शिक्षा मंत्री बनाए जाने के फैसले पर तीखी टिप्पणी किया है। कतर में एक न्यूज चैनल को दिए गए साक्षात्कार में कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने खुद को बलिदानी दिखाने की कोशिश की और नए शिक्षामंत्री बनाए जाने के फैसला निराशा जनक है।

    विक्रम सिंह फतेहपुर जिले की सदर विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। इनकी बेटी माडल है और दिल्ली में रहती है। इंटरनेट में प्रचलित साक्षात्कार के अनुसार यशस्वी राजे ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भाषा देखने वाली है। उन्होंने न तो अपनी गलती स्वीकार की और न ही पछतावा जताया। इस्तीफे को बड़ी जीत मानना छोटी सोच है। अब जिस व्यक्ति को शिक्षामंत्री बनाया गया है उसे देखकर निराशा होती है। यह फैसला मजाक जैसा लगता है।

    यशस्वी राजे ने कहा कि वह आर्थिक स्वरूप से स्वतंत्र है। वह पिछले साढ़े तीन साल से भारत में है और अकेले रहती है। कई सालों से फतेहपुर नहीं गई। कहा कि जो कहना होता है वह कहती है और दोगली बातें नहीं करती।

    कहा कि काकरोच जनता पार्टी ने प्रदर्शन के दौरान ऐसे लोगों को भी अपने से जोड़ा, जो आमतौर पर राजनीति से दूर रहते हैं। उन्होंने मीम्स और नए तरीकों का अच्छा इस्तेमाल किया। उनका फोकस इंस्टाग्राम पर था। आम लोगों ने भी विरोध प्रदर्शन को सबसे ज्यादा शेयर किया इसके चलते यह आंदोलन बड़ा बन गया। उधर, भाजपा के पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने कहा कि बेटी के यह व्यक्तिगत विचार हो सकते हैं। उनको इससे जोड़ना गलत है, इस पर वह कोई टिप्पणी करना उचित नहीं समझते।

    खबरें और भी