फतेहपुर में बीमार पत्नी की तीमारदारी के बहाने आया युवक, साली को बहला-फुसलाकर भगा ले गया
फतेहपुर में एक युवक अपनी बीमार पत्नी की तीमारदारी के बहाने ससुराल आया और अपनी 20 वर्षीय साली को बहला-फुसलाकर ...और पढ़ें
-1792837313353_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
दामाद बीमार पत्नी की तीमारदारी के बहाने ससुराल आया।
20 वर्षीय साली को बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया।
आभूषण और 20 हजार रुपये नकदी भी चुराई।
संवाद सहयोगी, फतेहपुर। हथगाम थाने के एक गांव में रहने वाली युवती को बहनोई अगवा कर ले गया। अपह्रत की मां ने पुलिस को बताया कि दामाद, अक्सर ससुराल में उनकी बड़ी बेटी जो कि बीमार रहती है उसे देखने आता था। सास ने अपने दामाद के विरुद्ध बेटी को अगवा कर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है।
हथगाम थाने के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2018 में बड़ी पुत्री की शादी हुसेनगंज थाने के गौरा चूड़ियारा गांव निवासी मोहित उर्फ मोनू के साथ की थी। बताया कि बेटी, ससुराल में बीमार रहती थी। जिसकी देखभाल व उपचार के लिए उन्होंने तीन माह पूर्व उसे मायके बुला लिया। बीमार बेटी को देखने के लिए उसका पति अक्सर ससुराल आया करता था। महिला ने बताया कि 19 सितंबर को दामाद घर पर रुका था।
रात में वह 20 वर्षीय छोटी बेटी को झांसा देकर अगवा कर ले गया। जिसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। बताया कि आरोपित दामाद, अपनी पत्नी के आभूषण व 20 हजार रुपये नकदी भी घर से उठा ले गया है।
शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपित के पिता ने कई दिनों तक उन्हें भरोसा दिलाया कि वह अपने बेटे व उनकी बेटी को बुला कर लाएंगे। हालांकि उनके द्वारा कोई मदद नहीं की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।