Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मेरी पत्नी से मुझे बचा लो... सीएम कार्यालय भेजी शिकायत, जताई पत्नी से खुद की हत्या की आशंका

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 08:37 PM (IST)

    फतेहपुर के मोहम्मद शमी ने मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी है कि उनकी पत्नी मोसमा ने उन्हें जहर देकर मारने की कोशिश की और घर से नकदी व जेवर लेकर चली गई। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. पति ने पत्नी पर जहर देकर मारने की कोशिश का आरोप लगाया।

    2. पत्नी घर से चार लाख नकद और पांच लाख के जेवर लेकर गई।

    3. पीड़ित ने मुख्यमंत्री कार्यालय को शिकायत भेजकर सुरक्षा मांगी।

    जागरण संवाददाता, फतेहपुर।  फतेहपुर में एक पति ने सीएम से मदद मांगी है। उसने जान बचाने की गुहार लगाई है। उसे बाहरी व्यक्ति से नहीं बल्कि अपनी पत्नी से ही जान का खतरा है। मामला हुसैनगंज थाना क्षेत्र का है। 

    हुसेनगंज थाने के सातमील निवासी मो. शमी पुत्र अब्दुल हमीद ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजे गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि वह रायबरेली के लालगंज थाने के आचार्यनगर का मूल निवासी है, वर्ष 2019 में उसकी शादी सरेनी थाना क्षेत्र में मोसमा के साथ हुई थी। शादी के बाद पत्नी उसे खाने में कई बार जहर मिला खिलाकर मारने का प्रयास किया।

    विरोध करने पर घर से चार लाख नकद, पांच लाख के जेवर व अन्य सामान लोडर में लादकर चली गई। वह जान बचाकर अपने बच्चों के साथ यहां किराए में गुजर बसर कर रहा है।किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना होती है तो पत्नी जिम्मेदार होगी। पीड़ित ने सुरक्षा की गुहार लगाई। एसओ आलोक पांडेय ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

    इधर, कलह में पत्नी से झगड़ा कर जहर खाया, मौत

    घरेलू बातों को लेकर पत्नी से झगड़ा कर पति ने जहर खा लिया। चांदपुर थाने के कस्बा अमौली निवासी 45 वर्षीय मजदूर पप्पू का घरेलू बातों को लेकर बुधवार की देर रात पत्नी से कहासुनी हो गई। इससे क्षुब्ध होकर मजदूर ने जहरीला पदार्थ खा लिया।

    खबरें और भी

    हालत बिगड़ते देख स्वजन निजी वाहन से इलाज के लिए कानपुर ले जा रहे थे। तभी रास्ते में मजदूर की मौत हो गई। दिवंगत के भाई सिद्धनाथ ने पुलिस को सूचना दी है। अमौली चौकी प्रभारी अविनाश मिश्रा ने बताया घरेलू बातों को लेकर पत्नी से विवाद के चलते मजदूर ने जहर खा लिया था। इस कारण मौत हो गई है।