Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फतेहपुर में रंजिशन युवक की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, बचाने में मां-पिता जख्मी

    Updated: Fri, 01 May 2026 11:18 PM (IST)

    फतेहपुर के हुसेनगंज में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक अभिमन्यु यादव को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला गया। बचाने आए माता-पिता को भी हमलावरों ने पीटा, ...और पढ़ें

    दिवंगत अभिमन्यु उर्फ कुन्नू यादव, फाइल फोटो। स्रोत स्वजन

    दिवंगत अभिमन्यु उर्फ कुन्नू यादव, फाइल फोटो। स्रोत स्वजन 

    HighLights

    1. फतेहपुर में पुरानी रंजिश के कारण युवक की पीट-पीटकर हत्या।

    2. हुसेनगंज के अभिमन्यु यादव को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा।

    3. बचाने पहुंचे माता-पिता भी हमले में गंभीर रूप से घायल।

    संवाद सूत्र, हुसेनगंज (फतेहपुर)। पूरे रहिमाल मजरे जमरावां गांव में पुरानी रंजिश के चलते शुक्रवार सुबह दरवाजे पर बैठे युवक को घेरकर हमलावरों पर लाठी-डंडे व लोहे की राड से पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर मां व पिता बचाने गए तो उन्हें भी पीटा और धमकी देते हुए निकल गये। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां शाम को इलाज दौरान युवक की मौत हो गई।

    हुसेनगंज थाने के पूरे रहिमाल मजरे जमरावां गांव में 40 वर्षीय अभिमन्यु उर्फ कुन्नू यादव सुबह दस बजे अपने घर के दरवाजे पर बैठा था। तभी स्वजातीय कुछ लोग अपने रिश्तेदारों के साथ आ गए और दरवाजे पर चढ़कर रंजिशन उसे लात घूंसों व डंडे से पीटने लगे। खून से लथपथ अभिमन्यु ने शोर मचाया तो इसके पिता मान सिंह यादव व मां ननकी देवी बचाने के दौड़कर पहुंंची तो हमलावरों ने इन्हें भी पीटा और धमकी देते हुए निकल गये। घायलों को स्वजन जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया जहां इलाज दौरान अभिमन्यु की मौत हो गई। दिवंगत के चाचा ज्ञान सिंह यादव ने आरोप लगाते हुए बताया कि गांव के कमलेश यादव, मनीष, सचिन आदि लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते भतीजे अभिमन्यु को पीट-पीटकर मार डाला।

    एसओ बोले, पत्थर फेंककर मारा था

    एसओ आलोक पांडेय ने बताया कि ग्रामीणों ने छानबीन में पता चला है कि दिवंगत अभिमन्यु उर्फ कुन्नू यादव मानसिक बीमार था और विपक्षियों पर ईंट-पत्थर फेंककर मार दिया था। जिससे विवाद हुआ तो विपक्षियों ने इसे व इसकी मां व पिता को पीट दिया जिससे अभिमन्यु की मौत हो गई। तहरीर मिल गई है जांच बाद मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।