Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में 45 साल के प्रॉपर्टी डीलर ने 20 साल की पत्नी को मार डाला, एक साल पहले भगाकर की थी कोर्ट मैरिज

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 12:51 PM (IST)

    प्रॉपर्टी डीलर गंगासागर लोधी ने अपनी पत्नी पुष्पा का गर्भपात कराने के बाद सामाजिक प्रतिष्ठा के लिए उसकी हत्या कर दी। पुष्पा की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली ...और पढ़ें

    प्रॉपर्टी डीलर ने पत्नी की हत्या की।

    प्रॉपर्टी डीलर ने पत्नी की हत्या की।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, फतेहपुर। हत्यारोपित प्रॉपर्टी डीलर गंगासागर लोधी ने गांव की 20 वर्षीय स्वजातीय युवती को अगवा कर उससे कोर्ट मैरिज कर ली थी और राधानगर क्षेत्र में किराए का कमरा लेकर रहने लगा था।

    इस बीच प्रेमिका गर्भवती हुई तो उसे दूसरी पत्नी बनाने का झांसा देकर हत्यारोपित ने गर्भपात करा दिया था। अभी छह माह पूर्व इसने अपने बड़े बेटे की शादी की थी तो उसमें कोई रिश्तेदार व ग्रामीण शामिल नहीं हुए थे। सामाजिक प्रतिष्ठा खराब होने पर हत्यारोपित ने अपने बेटे, भतीजे व दोस्त के साथ मिलकर प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी।

    रील देखकर मृतका की हुई थी पहचान

    किसी को संदेह न हो इसलिए प्रेमिका के गुम होने की गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। दिवंगत की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने अंतिम संस्कार करा दिया था।

    बाद में स्वजन ने 26 जून को इंस्टाग्राम में रील देखकर दिवंगत की शिनाख्त कपड़ों से की थी। उधर फरार चौथे हत्यारोपित की धरपकड़ को पुलिस संदिग्ध ठिकानों में छापेमारी कर रही है।

    बता दें कि थरियांव थाने के घासीपुर औरेई गांव निवासी शादीशुदा 45 वर्षीय गंगासागर लोधी प्रॉपर्टी डीलर था। जिसने अपने से दोगुणा उम्र की छोटी पारिवारिक भतीजी पुष्पा को 11 अप्रैल 2025 को अगवा कर ले गया था। नवंबर 2025 में गांव में स्वजनों की पंचायत हुई तो पुष्पा ने गंगासागर के साथ रहने की जिद पकड़कर उसी के साथ चली गई थी।

    किराये के मकान में रहते थे दोनों

    साथ रहने के लिए बालिग होने पर एसडीएम कोर्ट से सहमति पत्र बनवा लिया था। जिस पर हत्यारोपित गंगासागर उसे राधानगर स्थित एक किराये का कमरा लेकर रहने लगा था। गांव में गंगासागर अपनी पत्नी चित्रलेखा, बड़े बेटे गोविंद उर्फ विजयशंकर, राज व पुत्री के साथ से भी मिलने जाता था।

    प्रेमिका के गर्भवती होने पर उसका गर्भपात करा दिया था। भाई ने बताया कि एक माह पूर्व वह सूरत से आया तो देखा कि बहन से गंगासागर मजदूरी करा रहा है, टोकने पर उसे पीटा था। 28 जुलाई को बहन का शव रेलवे ट्रैक पर मिला था। पोस्टमार्टम बाद पुलिस ने शव का अज्ञात में अंतिम संस्कार करा दिया था।

    खबरें और भी

    पत्नी का कराया था गर्भपात

    इंस्पेक्टर श्यामसुंदर लाल श्रीवास्तव ने बताया कि हत्यारोपित गंगासगर लोधी, इसके राजकुमार व भतीजे लवलेश को जेल भेज दिया गया था। पूछताछ में गंगसागर ने गर्भपात कराने की बात भी स्वीकार की थी। चौथे हत्यारोपित शिवनारायण निवासी गेंडुरी, असोथर की खोज में इसके घर व रिश्तेदारों के यहां छापेमारी की जा रही है।

    इंस्टा में छह हजार से अधिक फॉलोवर

    दिवंगत पुष्पा इंस्टा व फेसबुक आइडी अनु रावत के नाम से चलाती थी। जिसमें उसके छह हजार से अधिक फालोवर हैं। इंस्टाग्राम में 400 से अधिक इसकी पोस्ट हैं, जो गाने के साथ रील बनाकर पोस्ट करती थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि दिवंगत, इंस्टा में रील बनाती थी।

    यह भी पढ़ें- दुमका में देवदूत बने 108 एंबुलेंस ड्राइवर, आधा किलोमीटर खाट पर उठाकर गर्भवती को पहुंचाया अस्पताल