Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फतेहपुर में नीम का पेड़ काटने की शिकायत लेकर पहुंचे फरियादी को थाने में बैठाया, कोतवाल, चौकी इंचार्ज समेत 5 सिपाही लाइन हाजिर

    Updated: Sun, 21 Jun 2026 07:55 PM (IST)

    एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बिंदकी कोतवाली प्रभारी, कस्बा चौकी इंचार्ज समेत पांच पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया। यह कार्रवाई विवादित भूमि पर हरे नीम के ...और पढ़ें

    विवादित भूमि काटे गए नीम के पेड़ व लाइन हाजिर कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह, बिंदकी कस्बा इंचार्ज चंदन सिंह। जागरण

    विवादित भूमि काटे गए नीम के पेड़ व लाइन हाजिर कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह, बिंदकी कस्बा इंचार्ज चंदन सिंह। जागरण 

    HighLights

    1. हरे नीम के पेड़ काटने के शिकायतकर्ता व उसकी पत्नी को थाने में बिठाने का मामला

    2. शिकायतकर्ता ने एसपी को सीधे की काल, सीओ से जांच कराकर एसपी ने की कार्रवाई

    संवाद सहयोगी, बिंदकी(फतेहपुर)। फतेहपुर के बिंदकी में पुलिसकर्मियों पर बड़ा एक्शन हुआ। नीम का पेड़ काटने की शिकायत करने वाले पति-पत्नी को थाने में बिठाना भारी पड़ा। एसपी ने कोतवाल, चौकी इंचार्ज और 3 सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।

    दीवानी न्यायालय में विचाराधीन मुकदमे से जुड़ी भूमि पर खड़े नीम के पेड़ काटने के मामले में एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने कार्रवाई करते हुए कोतवाली प्रभारी बिंदकी, कस्बा चौकी इंचार्ज व तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। शनिवार को यह विवाद संपूर्ण समाधान दिवस में भी पहुंचा था। आरोप है कि शिकायतकर्ता को पुलिस ने कोतवाली बुलाया और पत्नी सहित थाने में बिठा लिया और धमकाया। शिकायतकर्ता ने एसपी के सीयूजी नंबर पर काल करके पूरी बात बताई तो एसपी का पारा चढ़ गया। उन्होंने मामले की जांच कराने के बाद कार्रवाई का चाबुक चला दिया।

    बिंदकी नगर के महाजनी गली निवासी शांति देवी पत्नी गजराज का मुहल्ले में रहने वाली शिवकली पत्नी राम किशुन से खंडहर भवन को खाली कराने का मुकदमा सिविल कोर्ट में चल रहा है। खंडहर भवन परिसर में पुराने नीम पेड़ खड़े हैं। शिवकली ने पांच नीम के पेड़ काटने का सौदा ठेकेदार से कर लिया। पेड़ काटने की वन विभाग ने अनुमति भी प्राप्त कर ली।

    शनिवार को ठेकेदार ने एक पेड़ काट डाला। इस पर शांति देवी के पुत्र अनिल कुमार ने संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे और शिकायत की। अधिकारियों ने मामले को सुनने के बाद पुलिस व वन विभाग को आवश्यक निर्देश दिए। इस पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ काटने पर रोक लगा दी। शिकायतकर्ता पत्नी सहित थाने पहुंचा तो पुलिस ने उसे कई घंटे तक बैठाए रखा और पेड़ काटने का विरोध न करने की बात कही।

    खबरें और भी

    रविवार को ठेकेदार ने फिर ने नीम के पेड़ काटने शुरू कर दिए। शिकायतकर्ता मोबाइल पर एसपी अभिमन्यु मांगलिक को जानकारी दी। एसपी ने पेड़ काटे जाने के मामले की जांच सीओ गौरव शर्मा से कराई। पुलिस की भूमिका संदिग्ध मिलने पर एसपी ने काेतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज चंदन सिंह व सिपाही तपेंद्र बघेल, राहुल व अरविंद को लाइन हाजिर कर दिया है।

     

    विवादित भूमि पर नीम का हरा पेड़ काटे जाने की जानकारी मिली। इसी पर कार्रवाई की गई है।
    अभिमन्यु मांगलिक, एसपी


    प्रस्तुत प्रपत्र के आधार पर नीम के पांच पेड़ काटने की अनुमति जारी हुई थी। हालांकि संपूर्ण समाधान दिवस में विवाद जानकारी आई थी, इस पर पेड़ काटने से रोक दिया गया था। पेड़ काटे जाने की जानकारी नहीं है।
    रवींद्र सिंह विष्ट क्षेत्रीय वन अधिकारी बिंदकी


    1996 से चल रहा भूमि विवाद

    भूमि विवाद का वाद सिविल कोर्ट में लड़ रही शांति देवी के पुत्र अनिल ने बताया कि 1996 से उनका कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। मेरे पिता ने प्रतिद्वंदी शिवकली के पति को रहने के लिए दिया था। इसके बाद इन्होंने कब्जा कर लिया। इसे खाली कराने के लिए दीवानी न्यायालय में मां की ओर मुकदमा चल रहा है। मुकदमे के दौरान ही पेड़ काटने लगे, पुलिस ने भी नहीं सुनी। पुलिस में शिकायत करने गया साथ में पत्नी थी तो थाने में कई घंटे बिठाए रखा। पेड़ काटने का विरोध करने पर पुलिस धमकाती रही।