इंस्टाग्राम में दोस्ती फिर शुरू हुई लव स्टोरी... फिर पति को छोड़ प्रेमी संग जाने की जिद
किशुनपुर में एक महिला की इंस्टाग्राम पर कौशांबी के युवक से दोस्ती हुई, जो प्रेम-प्रसंग में बदल गई। होली से पहले महिला पति को छोड़कर प्रेमी के पास चली ...और पढ़ें

HighLights
इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद महिला को हुआ प्रेम।
होली से पहले पति को छोड़ प्रेमी के पास गई।
पुलिस ने बरामद कर मायका पक्ष को सौंपा।
संवाद सूत्र, किशुनपुर(फतेहपुर)। कौशांबी जिले में रहने वाले एक युवक से महिला की इंस्टाग्राम के जरिये दोस्ती हो गई...। बातचीत करते करते दोनों के रिश्ते प्रेम-प्रसंग में बदल गए। जिससे होली से पहले महिला ससुराल में अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी के पास चली गई। बहू के न मिलने पर ससुरालीजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई तो पुलिस ने महिला को सकुशल बरामद कर उसका बयान लिया तो वह अपने प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी है जिस पर पुलिस इसके मायका पक्ष को बुलाकर उनकी सिपुर्दगी में दे दिया।
किशुनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक साल पहले महिला की शादी हुई थी। शादी के बाद मोबाइल इंस्टाग्राम में कौशांबी के एक युवक से इसकी दोस्ती हो गई। जिससे प्रेमी के लिए महिला ने पति का साथ छोड़ने का मन बनाकर होली के पहले प्रेमी के यहां चली गई...। ससुरालीजन उसे ढूंढते रहे। जिस पर सास ने किशुनपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी।
मोबाइल नंबर ट्रेस कर पुलिस ने महिला को सकुशल ढूंढ लिया लेकिन वह ससुराल जाने के लिए तैयार नहीं हुई। ससुरालीजन ने बताया कि होली के पहले बहू घर से बिना बताए गायब हो गई थी। थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि मेडिकल परीक्षण के बाद महिला को उसके मायका पक्ष को बुलाकर उनकी सिपुर्दगी में दे दिया गया है।,
इधर, बाथरूम में घुसकर किशोरी से छेड़खानी
किशोरी को बाथरूम में नहाते देख पड़ोसी युवक घुसकर छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी ने शोर मचाया तो उसकी मां दौड़कर पहुंची। आरोपित व उसके पिता ने किशोरी व उसकी मां को मारपीट करने की धमकी दी है। पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है।
जहानाबाद थाने के एक गांव में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी सोमवार को घर बने बाथरूम में नहा रही थी। इस दौरान पड़ोसी युवक निखिल बाथरूम में घुस आया, और छेड़खानी शुरू कर दी। किशोरी चीख पड़ी तो उसकी मां दौड़कर पहुंची। इस दौरान आरोपित के पिता महेश भी आ गए। आरोपित व उसके पिता ने मां-बेटी को मारपीट करने की धमकी दी। किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।