यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एक्शन में आए IPS उदयशंकर सिंह, 17 उपनिरीक्षकों का किया तबादला; फेरबदल से पुलिस महकमे में खलबली
IPS Uday Shankar Singh पुलिस महकमे को चुस्त दुरुस्त रखने के के उद्देश्य से फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक उदयशंकर सिंह ने महकमे बड़े बदलाव किए है। पुलिस अधी ...और पढ़ें

HighLights
- कीर्ति बनीं लखनऊ बाईपास चौकी प्रभारी
- बाकरगंज, जेल चौकी, आबूनगर,एआरटीओ चौकी प्रभारी बदले
- हसवा, मुसाफा, शिवपुरी व विजयीपुर चौकी प्रभारी बदले गए
जागरण संवाददाता, फतेहपुर। महकमा को और चुस्त दुरुस्त रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उदयशंकर सिंह (IPS Udayshaker Singh) ने सोमवार देर रात 17 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। जिसमें परिवार परामर्श केंद्र में कार्यरत महिला उपनिरीक्षक कीर्ति गुप्ता को शहर के लखनऊ बाईपास चौकी प्रभारी बनाया गया है।
वहीं लखनऊ बाईपास चौकी प्रभारी सुमितदेव पांडेय को थरियांव थाने के हसवा चौकी का प्रभारी बनाकर भेजा गया है। इस फेरबदल से महकमा में खलबली मची रही।
सदर कोतवाली के जेल रोड चौकी प्रभारी राकेशचंद्र शर्मा को बकेवर थाने के मुसाफा चौकी प्रभारी बनाकर भेजा गया है जबकि कल्यानपुर थाने में तैनात अखिलेश यादव को जेल रोड चौकी का प्रभारी बनाया गया है। शहर के आबूनगर चौकी प्रभारी धनंजय सरोज को किशुनपुर थाने के विजयीपुर चौकी के प्रभारी बने है। बकेवर थाने के मुसाफा चौकी प्रभारी आलोक तिवारी को आबूनगर चौकी प्रभारी बनाया गया है।
अनीश शुक्ला बने एआरटीओ चौकी प्रभारी
बिंदकी कोतवाली में तैनात अनीश शुक्ला एआरटीओ अस्थायी चौकी प्रभारी बने हैं। बाकरगंज चौकी प्रभारी प्रवीण यादव को खागा कोतवाली से संबंद्ध किया गया है जबकि किशनपुर थाने के विजयीपुर चौकी प्रभारी विनोद सिंह को बाकरगंज चौकी का प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार एसआइ तहसीलदार तिवारी को ललौली से किशुनपुर, प्रमोद कुमार मौर्या को प्रभारी सम्मन सेल से खागा वरिष्ठ उपिनरीक्षक, विवेक यादव को वरिष्ठ उपनिरीक्षक खागा से कल्यानपुर थाने का उपनिरीक्षक बनाया गया है।
रमापति सिंह यादव को सीओ खागा कार्यालय से धाता थाना, बृजेश कुमार सिंह को धाता थाने से प्रभारी फील्ड यूनिट, सावन कुमार पटेल को गाजीपुर से सदर कोतवाली नगर, मनोज कुमार को पुलिस लाइन्स से खखरेडू थाने के शिवपुरी चौकी प्रीाारी व जावेद खां को पुलिस लाइन से धाता थाने भेजा गया है।