विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर के बुजुर्ग दंपती का खौफनाक कदम, फतेहपुर में पटरी पर सिर रख दी जान, ट्रेन से कटे, बड़े बेटे को हार्टअटैक

Published: Mon, 02 Nov 2026 08:54 PM (IST)

फतेहपुर में दिल्ली-हावड़ा डीएफसी लाइन पर एक बुजुर्ग दंपती रमेश मिश्रा और सरोजनी मिश्रा ने मालगाड़ी के सामने आकर आत्महत्या ...और पढ़ें

बुजुर्ग रमेश मिश्रा और सरोजनी मिश्रा की फाइल फोटो। स्वजन

बुजुर्ग रमेश मिश्रा और सरोजनी मिश्रा की फाइल फोटो। स्वजन

HighLights

  1. फतेहपुर में बुजुर्ग दंपती ने मालगाड़ी से कटकर आत्महत्या की।

  2. घटना से बड़े बेटे को दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती।

  3. रमेश मिश्रा शुगर से पीड़ित थे, जिससे परेशान रहते थे।

संवाद सूत्र, औंग (फतेहपुर)। डेडीकेटेड फ्रेट कारिडोर (डीएफसी) की अप लाइन पर बुजुर्ग दंपती ने सोमवार शाम करीब पौने छह बजे मालगाड़ी से कटकर आत्महत्या कर ली। हादसा बनियनखेड़ा रेलवे क्रासिंग के पास हुआ। वहीं, मां-पिता की मौत की जानकारी मिलने पर बड़े बेटे सतीश को हार्ट अटैक पड़ गया। उन्हें कानपुर के कार्डियोलाजी में भर्ती कराया गया।

पुलिस के मुताबिक, 65 वर्षीय रमेश मिश्रा ने 61 वर्षीय पत्नी सरोजनी मिश्रा के साथ पटरी पर सिर रखकर लेट गए थे, जिससे उनके सिर व धड़ से अलग हो गए। हादसे से 35 मिनट तक आवागमन ठप रहा। सीओ प्रयांग जैन ने बताया कि प्रथम दृष्टया दंपती ने आत्महत्या की है फिर भी जांच की जा रही है।

औंग थाने के आशापुर गांव निवासी रमेश मिश्रा व उनकी पत्नी सरोजनी मिश्रा अपने दो पुत्र सतीश मिश्रा व मनीष के साथ कानपुर के सतबरी मार्ग पानी टंकी के पास यशोदा नगर में रहते थे। पांच दिन पूर्व दंपती को बड़ा पुत्र सतीश गांव छोड़ गया था।

सोमवार करीब 11 बजे दंपती ने पड़ोसी राजेश द्विवेदी को रुपये दिए कहा कि बच्चे आएं तो यह रुपये उन्हें दे देना, वह अभी बाहर जा रहे हैं। इसके बाद शाम करीब पौने छह बजे दंपती बनियनखेड़ा व गंगचौली गांव के मध्य डीएफसी लाइन पर आए और रेलवे पटरी पर सिर रख मालगाड़ी से कटकर आत्महत्या कर ली।

दंपती के सिर व धड़ अलग मिले हैं। मालगाड़ी के चालक ने आगे स्टेशन पर हादसे की जानकारी दी। इस दौरान दो मालगाड़ी व व एक इंजन यहां पर 35 मिनट तक रुके रहे।

जीआरपी से जानकारी मिलने पर औंग थाना प्रभारी दिनेश शुक्ला मौके पर पहुंचे। पुलिस को तलाशी में दंपती के पास आधार कार्ड मिला। शिनाख्त होने पर गांव के प्रधान ओम नारायण से संपर्क कर भाई दिनेश मिश्रा को जानकारी दी गई।

पुलिस ने घटनास्थल से एक छड़ी, एक झोले में मिठाई का डिब्बा, पानी की बोतल, एक छोटी पर्स में कुछ पांच-पांच सौ के नोट मिले हैं। दंपती के पुत्र ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।

दिवंगत के भाई ने बताया कि कानपुर में पुत्रों को जानकारी दी गई है, बड़े पुत्र सतीश को यह खबर सुनते ही हार्ट अटैक आ गया है। छोटा पुत्र मनीष मुंबई में है वह भी आ रहा है। रमेश मधुमेह के मरीज थे, पर उन्होंने आत्महत्या क्यों कर ली यह समझ नहीं आ रहा।

यह भी पढ़ें- भोजपुरी अभिनेत्री ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी उसकी पत्नी की हत्या, फतेहपुर कोर्ट 6 को सुनाएगी सजा 

यह भी पढ़ें- 30 साल का इंतजार खत्म! फतेहपुर में रिंद नदी पर 11.46 करोड़ रुपये से बनेगा खूंटा पुल, 50 गांवों को मिलेगी बड़ी राहत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।