Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    योगी मंत्रिमंडल में जगह देकर पीडीए में सेंधमारी करेगी भाजपा, कृष्णा बनेंगी दलित वोटों की ‘ढाल’

    Updated: Mon, 11 May 2026 09:51 AM (IST)

    कृष्णा पासवान को योगी मंत्रिमंडल में शामिल कर भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की 55 सीटों पर प्रभाव डालना चाहती है। यह कदम महिला सशक्तिकरण का संदेश देत ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, फतेहपुर। विधानसभा चुनाव 2027 के पहले योगी सरकार के मत्रिमंडल विस्तार में एक तीर से कई निशाने साधने का कार्य किया गया है।

    योगी सरकार एक में जिले में दो मंत्री थे इस बार कोई प्रतिनिधित्व नहीं था, पार्टी ने खागा सुरक्षित सीट से चौथी बार विधायक बनी कृष्णा पासवान को शामिल कर पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को कमजोर करने के साथ सपा की गढ़ वाली जिले की दो विधानसभा क्षेत्रों को भगवामय करने का संदेश दिया है।

    यह माना जा रहा है कि पासवान समाज की महिला को प्रतिनिधित्व देने से कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की 55 व पड़ोस के उन्नाव, रायबरेली व कौशांबी जिले के विधानसभा क्षेत्रों में लाभ मिलेगा।

    सुरक्षित सीट किशुनपुर व खागा से चार बार विधायक रही कृष्णा पासवान भाजपा अनुसूचित मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री के साथ संगठन के कई महत्वपूर्ण पदों में रहीं। अनुसूचित जाति खासकर पासवान बिरादरी में पूरे प्रदेश में इनकी पकड़ मजबूत मानी जा रही है।

    समाज के प्रभावशाली चेहरा होने के कारण विधानसभा चुनाव में भाजपा को इसका लाभ मिलना तय माना जा रहा है। इसके साथ ही पार्टी ने कृष्णा को मंत्री बनाकर महिला मतदाताओं के बीच सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया है।

    आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से मंत्री तक सफर में पार्टी साधारण कार्यकर्ता से नेतृत्व तक की मिसाल पेश कर रही है। एक समर्पित व निष्ठावान कार्यकर्ता को सम्मान देने का संदेश दिया है।

    राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कृष्णा पासवान को मंत्री पद देकर भाजपा ने विपक्ष के पीडीए के फार्मूले की काट निकालने की कोशिश के साथ कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र व मध्य यूपी के समीकरणों को साधा है।

    जिले के समीकरणों को रखा ध्यान

    वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्र भाजपा की झोली में थे। समीकरणों में बदलाव के चलते वर्ष 2022 के चुनाव में फतेहपुर सदर व हुसेनगंज विधासभा क्षेत्र में सपा का कब्जा हो गया। इतना ही नहीं जीते सीटों में भी मामूली मतों के अंतर ने भाजपा की चिंता बढ़ा दी थी।

    खबरें और भी

    योगी सरकार एक में हुसेनगंज क्षेत्र के विधायक रणवेंद्र प्रताप उर्फ धुन्नी सिंह व जहानाबाद क्षेत्र के विधायक जयकुमार जैकी को अपना दल कोटे से मंत्री बनाया गया। विस्तार में खागा विधायक को शामिल कर सपा के वर्चस्व को कम करने मंशा है, जिले का प्रतिनिधित्व व महिला सशक्तीकरण का संदेश देने का प्रयास है।

    भाजपा का लान्चिंग पैड

    2027 के महासमर से पहले जनपद को सत्ता का केंद्र बनाकर भाजपा ने यह साफ कर दिया है कि वह विपक्ष के हर वार का जवाब देने को तैयार है। कृष्णा पासवान के कंधे पर अब न केवल अपनी विरासत बचाने की जिम्मेदारी है, बल्कि सपा के उस प्रयास को भी तोड़ने की चुनौती है कि दलित वर्ग भाजपा से छिटक रहा है।