Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'अध्यात्म से हारती हैं नकारात्मक शक्तियां'

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 25 Aug 2021 06:07 PM (IST)

    संस बिदकी हर मनुष्य नकारात्मक शक्तियों के प्रभाव से घिरा हुआ है। इसकी पहचान बहुत ही ...और पढ़ें

    'अध्यात्म से हारती हैं नकारात्मक शक्तियां'
    'अध्यात्म से हारती हैं नकारात्मक शक्तियां'

    संस, बिदकी : हर मनुष्य नकारात्मक शक्तियों के प्रभाव से घिरा हुआ है। इसकी पहचान बहुत ही आसान है। किसी को अपने से दूर रहने वाले या अपरिचित व्यक्ति से कोई डर नहीं सताता है पर हर परिचित व करीबी से मन में भय उत्पन्न होता है। अध्यात्म की शक्ति से नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव समाप्त किया।

    प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में मुख्य प्रशासिका रहीं दादी प्रकाशमणि का 14वीं पुण्य तिथि को विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर दादी को श्रद्धांजलि दी गई। शाखा में आध्यात्मिक ज्ञान देते हुए दिव्या बहन ने कहा, आज जरूरत है नकारात्मक शक्तियों से बचने की। विश्व में अशांति का कारण नकारात्मक शक्तियां हैं। इनसे बचने के लिए आध्यात्म ही एक मात्र सहारा है। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालू, सीता बहन, प्रियंका बहन, भानू, सारिका गुप्ता, अमित आदि रहे।