Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'पंजे और साइकिल के सपने टूट गए, खटाखट...खटाखट', फतेहपुर में पीएम मोदी का व‍िपक्ष पर वार

    Updated: Fri, 17 May 2024 01:27 PM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फतेहपुर में जनसभा को संबोधि‍त करते हुए कहा पंजे और साइकिल के सपने टूट गए - खटाखट...खटाखट। कांग्रेस-सपा अब 4 जून के बाद की ...और पढ़ें

    फतेहपुर में जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी।
    फतेहपुर में जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी।

    ड‍िजिटल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फतेहपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा क‍ि जनता-जनार्दन ने इन 4 चरणों में ही इंडी गठबंधन को चारों खाने चित्त कर दिया है। भानुमति का कुनबा बिखरने लगा है, उसने हथियार डाल दिए हैं। बचे हुए चुनाव में कोई मेहनत भी नहीं करना चाहता। इंडी गठबंधन के कार्यकर्ता पहले से ही निराश थे, अब उन्होंने घर से निकलना ही छोड़ दिया है।

    पीएम मोदी ने कहा क‍ि इज्जत बचाने के लिए अब कांग्रेस ने मिशन 50 रखा है। मतलब कैसे भी करके पूरे देश में 50 सीटें मिल जाए, ये कांग्रेस का लक्ष्य है।

    मोदी ने कहा, ''पंजे और साइकिल के सपने टूट गए - खटाखट...खटाखट। कांग्रेस-सपा अब 4 जून के बाद की कर रही प्‍लान‍िंग क‍ि हार का ठीकरा किस पर फोड़ा जाए - खटाखट...खटाखट। और मुझे तो कोई बात रहा था कि विदेश यात्रा का टिकट भी बुक हो गया है - खटाखट...खटाखट।''