Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम योगी ने कहा, मिट्टी में मिलेंगे नीट के नकल माफिया, जब्त होंगी संपत्तियां

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 04:26 PM (IST)

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने नीट नकल माफिया पर सख्त कार्रवाई की घोषणा की है, जिसमें उनकी संपत्तियां जब्त करने और उन्हें 'मिट्टी में मिलाने' की बात कही गई है ...और पढ़ें

    फतेहपुर में कानपुर-प्रयागराज हाईवे के निकट मदारीपुर कला मैदान में जनसभा को संबोधित करते यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ। जागरण

    फतेहपुर में कानपुर-प्रयागराज हाईवे के निकट मदारीपुर कला मैदान में जनसभा को संबोधित करते यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ। जागरण 

    HighLights

    1. सीएम ने कहा, पहले यूपी विकास का पैसा सैफई के नाच-गाने में हो जाता था खर्च

    2. नौ साल में यूपी सरकार ने बिना भेदभाव के दी नौ लाख सरकारी नौकरियां

    जागरण संवाददाता, फतेहपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को नीट के नकल माफिया व सैफई परिवार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि देश के प्रधानमंत्री युवाओं के भविष्य को लेकर चिंता कर रहे हैं। बीते तीन दिनों में बड़े निर्णय लिए गये हैं। सोमवार को संसद में बिल लाया जाएगा। अब नीट के नकल माफिया भी मिट्टी में मिलेंगे और उनकी जुटाई गयी संपत्तियां भी जब्त होगी।

    2017 से पहले यूपी के विकास का अधिकांश पैसा सैफई के नाच गाने में खर्च होता था। अब हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। पिछले नौ साल में वर्तमान सरकार नौ लाख नौकरी बिना भेदभाव के दी है, इन्हीं भर्तियों को लेकर पहले चाचा-भतीजे झोला लेकर वसूली करते थे। उन्होंने सदर व अयाह-शाह विधानसभा क्षेत्र की 489 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।

    कानपुर-प्रयागराज हाईवे के किनारे मदारीपुर कला मैदान में जनसभा में बोलते हुए सीएम ने कहा कि सपा-कांग्रेस घड़ियाली आंसू बहाकर सत्ता की कुर्सी पाने के अपने सपने के लिए काम कर रही हैं। उन्हें छात्रों से सरोकार नहीं है। अब मोदी सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले नकल माफिया को 10 वर्ष की सजा और 10 करोड रुपये जुर्माने व्यवस्था कर रही है।

    वर्ष 2012 से 2017 में जितनी भर्तियां निकलीं, सब विवादित हुईं। मेरिट का ख्याल नहीं रखा गया। मुख्यमंत्री ने विकास, खेत-खलिहान, गांव से लेकर युवाओं की बात करते हुए संवाद किया। उन्होंने राजकीय मेडिकल कालेज में बीएससी नर्सिंग के लिए शिलान्यास किया और बोले की इस पढ़ाई के बाद नौकरी की गारंटी है। बोले देश में फतेहपुर जब आंकाक्षी बना तो सबसे पिछड़ा था, अब विकसित फतेहपुर बनकर यूपी की विकास यात्रा में बढ़ रहा है।

    खबरें और भी

    सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ठेका-पट्टा भी सपा नेताओं व विधायकों के पास होते थे। एक विधायक ने तो हद कर दी, उसने लखनऊ के भाजपा कार्यालय पर अपनी जमीन बताते हुए कब्जा का प्रयास किया, जब सरकार का बुलडोजर गरजा तब कब्जा हटा। अब गलत करने वाले की जगह जेल या जहन्नुम है।