Israel US-Iran Conflict: यूपी में महंगाई का झटका, प्लास्टिक प्रोडक्ट्स के दाम में 20 से 30 % वृद्धि
इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर फतेहपुर के बाजार पर दिख रहा है। प्लास्टिक उत्पाद, पीवीसी पाइप और पैकिंग सामग्री 20-30% तक महंगी हो ग ...और पढ़ें

HighLights
रिफाइंड तेल, कोल्ड ड्रिंक, नमक के दाम भी बढ़े।
युद्ध के कारण प्लास्टिक दाने की कीमत में वृद्धि।
गिलास, पत्तल-कटोरी के साथ प्लास्टिक बोतल हुई महंगी
पैकिंग वाले डिब्बे की कीमत बढ़ने से व्यवसायी परेशान
जागरण संवाददाता, फतेहपुर। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर बाजार में पड़ रहा है। पैकिंग में प्रयोग होने वाले प्लास्टिक उत्पाद, पालीथीन समेत उत्पादों महंगे हो गए हैं। इसके अलावा पीवीसी पाइप, पीवीसी के नल, टंकियां व सिंचाई पाइप आदि उत्पादों पर 25 से 30 फीसदी रेट बढ़ गए हैं। इस महंगाई की वजह प्लास्टिक उत्पाद बनाए जाने वाला दाना महंगा होना है। युद्ध छिड़ने के बाद से धीरे-धीरे अब इसका असर बाजार में बिकने वाले उत्पादों के महंगे होने के रूप में दिख रहा हैं।
औंग के मिठाई विक्रेता महेश कुमार का कहना है कि, पैकिंग में प्रयोग होने वाले डिब्बे आदि पैकिंग के उत्पाद 20 प्रतिशत तक महंगे मिल रहे हैं, गैस की कमी पहले से ही दिक्कत दे रही है। वहीं पीवीसी पाइप-टंकी समेत उत्पाद महंगे हुए। प्लास्टिक पाइप, टंकी, फिटिंग आदि में प्रयोग होने वाले उत्पादों के रेटों के बारे में जहानाबाद के दुकानदार रामकेश यादव कहते हैं कि ऊपर से ही रेट महंगे हुए हैं। जिससे प्लास्टिक पाइप, हर क्षमता की टंकी, कृषि सिंचाई में प्रयोग होने वाला पाइप समेत कई और भी उत्पाद हैं, जिन पर 20 से 30 प्रतिशत तक रेट बढ़े हैं।
उनका कहना है कि, कंपनियों पर प्लास्टिक दाने को लेकर दिक्कत आने से उत्पादों पर रेट बढ़ रहे हैं। पालीथीन पहले 140 प्रति किलो बिकती थी, अब पालीथिन 180 रुपये प्रति किलो तक रेट पहुंच गए हैं। गिलास 16 रुपये से 18 रुपये तक पैकेट मिलता था, अब 24 रुपये तक बिक रहा है। प्लास्टिक पत्तल 58 रुपये से बढ़कर 80 रुपये तक पैकेट पहुंच गई। कटोरी 500 रुपये पेटी मिलती थी, अब 650 रुपये तक और चम्मच 25 से 30 रुपये मिल जाती थी, अब 40 रुपये तक पैकेट मिल रहा है। दुकानदार गुड्डू बाजपेई कहते हैं कि अमेरिका, इजराइल व ईरान में युद्ध का असर बाजार पर पड़ रहा है।
रिफाइंड में दाम बढ़े, नमक और ठंडा महंगा
रिफाइंड के दाम आसमान चूमने से आम आदमी की रसोई का बजट बिगड रहा है। पहले 900 ग्राम का पैकेट 135 रुपये का मिलता था, वह अब 170 रुपये तक पहुंच गया। वहीं ठंडा का जो गत्ता 690 रुपये का मिल रहा था, उसके दाम 720 रुपये तक पहुंच गए हैं। नमक की प्रति बोरी में 15 से 18 रुपये तक का इजाफा हुआ है। वहीं खड़े नमक की 25 किलोग्राम वाली बोरी 160 रुपये से 185 हो गई है।
खबरें और भी
‘गैस के दाम बढ़े और अब रिफाइंड की कीमत में उछाल हुआ है। शादी, मुडंन, बर्थडे पार्टी में उपयोग आने वाले प्लास्टिक पत्तल, कटोरी और गिलास के रेट 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़े गए हैं, इससे परेशानी होगी।’
- दिव्या त्रिपाठी, गृहिणी
‘रसोई का सामान रखने के लिए जो प्लास्टिक का डिब्बा 100 रुपये का मिलता था। अब उसके दाम बढ़कर 125 से 130 रुपये तक पहुंच गए हैं। आम आदमी महंगाई की मार से त्रस्त है, राहत मिलती नहीं दिख रही है।’
- चंद्रप्रभा, सिंह, गृहिणी