यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
यूपी में बसपा नेता की दिनदहाड़े गोली मारने के बाद चाकू से गोदकर हत्या, देखते रहें लोग; वारदात के बाद बवाल
Firozabad Murder Case फिरोजाबाद जिले के मोहम्मदाबाद गांव में बसपा नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य की पुरानी रंजिश के चलते दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। हम ...और पढ़ें

HighLights
- गांव मोहम्मदाबाद में शनिवार सुबह हुई सनसनीखेज वारदात के बाद बवाल
- सांसे थमने तक चाकू मारते रहे हमलावर, सन्न खड़े देखते रहे लोग-
- पूर्व जिला पंचायत सदस्य था मृतक, आरोपित का घर फूंकने का प्रयास
- स्वजन ने पुलिस से की धक्का-मुक्की, जिप्सी पर डंडे बरसाकर छीना शव
संवाद सूत्र, टूंडला (फिरोजाबाद)। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में नौ वर्ष पूर्व हुई हत्या का बदला लेने के लिए गांव मोहम्मदाबाद में बसपा नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य की शनिवार को दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। बेखौफ हत्यारों ने पहले गले में गोली मारी। इसके बाद चाकुओं से तब तक ताबड़तोड़ प्रहार करते रहे जब तक उसकी सांसें चलना बंद नहीं हो गईं। बाद में तमंचा लहराते हुए भाग गए। इस दौरान आसपास रहने वाले लोग और दुकानदार मूकदर्शक बने रहे। वारदात के बाद जमकर बवाल हुआ।

सिर, चेहरे और गले पर चाकुओं से ताबड़तोड़ प्रहार
खबरें और भी
गिरफ्तारी को लगी पुलिस की कई टीमें