विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिरोजाबाद में बन रहा नया टीपी नगर: प्लॉट लेने वाले कारोबारियों को विशेष सुविधा, ऑनलाइन बिके 14 भूखंड

Published: Sat, 24 Oct 2026 03:34 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2026 03:40 PM (IST)

फिरोजाबाद के नागऊ गांव में विकसित हो रहे ट्रांसपोर्ट नगर में चौथे चरण में 14 भूखंड ऑनलाइन बेचे गए, जिससे ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. नागऊ टीपी नगर में 14 भूखंड ऑनलाइन बिके।

  2. फिरोजाबाद विकास प्राधिकरण को 9 करोड़ रुपये का राजस्व मिला।

  3. सर्वाधिक बोली 36,600 रुपये प्रति वर्गमीटर दर्ज की गई।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। गांव नागऊ में विकसित किए जा रहे ट्रांसपोर्ट नगर (टीपी नगर) में चौथी बार में ऑनलाइन 14 भूखंडों की बिक्री हुई, जिससे फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण (विप्रा) को नौ करोड़ राजस्व प्राप्त हुआ है। इसमें 36,600 रुपये प्रति वर्गमीटर सर्वाधिक बोली लगी। अब विभाग द्वारा रिक्त 167 भूखंडों की बिक्री के लिए जल्द ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
शहर वासियों और ट्रांसपोर्टरों की मांग पर विप्रा द्वारा गांव नागऊ में टीपी नगर विकसित किया जा रहा है। इसके लिए 13.766 हेक्टेअर चिह्नित भूमि को विकसित करने का तेजी से कार्य चल रहा है। भूखंड खरीदने के लिए ट्रांसपोर्टर और कारोबारियों को विभाग के चक्कर न काटने पड़ें, इसलिए अप्रैल से ऑनलाइन प्रक्रिया चल रही है।   

भूखंड खरीदने के लिए 36,600 रुपये की लगाई गई सर्वाधिक बोली

पहले चरण में 44 और दूसरे चरण में 14 भूखंडों की बिक्री की गई, जिससे विभाग को 17.22 करोड़ का राजस्व मिला था। तीसरे चरण 15 भूखंडों की ही बिक्री से 3.84 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ था। विप्रा उपाध्यक्ष प्रशांत नागर के निर्देश पर 19 सितंबर से 20 अक्टूबर तक चौथे चरण में इच्छुक लोगों से आवेदन मांगे गए।

14 भूखंडों के लिए लगाई ऑनलाइन बिक्री

विप्रा के सहायक अभियंता अकरामुद्दीन खान ने बताया कि चौथे चरण में 14 भूखंडों की ऑनलाइन बिक्री की गई है, जिसमें सबसे अधिक बड़े भूखंडों की बिक्री हुई है। साथ ही तीसरे चरण तक सभी भूखंड स्वामियों को डिजिटल हस्ताक्षर से ऑनलाइन ही आवंटन पत्र जारी किए जा चुके हैं। चौथे चरण के आवंटन पत्र भी जल्द जारी कर दिए जाएंगे, जिसे आबंटी विभाग के पोर्टल से प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- इको टूरिज्म के साथ मिलेगा रोजागार, हाथरस में चार करोड़ से संवरेगा कृष्ण वन अभयारण्य क्षेत्र

यह भी पढ़ें- हाथरस में 145 करोड़ से बनेगा बाईपास: 8.2 KM होगा लंबा, इन गांवों को मिलेगी बड़ी राहत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।