Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Firozabad Blast: धमाके के बाद दो घंटे तक मची रही चीख-पुकार, आधा घंटे में खत्म हो गया JCB का डीजल; असहाय दिखा प्रशासन

    Updated: Tue, 17 Sep 2024 10:33 AM (IST)

    Firozabad Blast फिरोजाबाद में एक भीषण विस्फोट से कई मकान ढह गए। मलबे में दबे अपनों को निकालने के लिए लोगों की चीख-पुकार मची रही लेकिन उस समय प्रशासन भ ...और पढ़ें

    धमाके में ढहे मकान के मलबे को हटाते ग्रामीण : जागरण।
    धमाके में ढहे मकान के मलबे को हटाते ग्रामीण : जागरण।

    HighLights

    1. आधा घंटे काम करने के बाद खत्म हो गया एक जेसीबी का डीजल
    2. फेल साबित हुए आपदा प्रबंधन के इंतजाम, एंबुलेंस भी देर से पहुंचीं

    जागरण टीम, फिरोजाबाद। धमाके के बाद नौशहरा में दो घंटे तक चीखपुकार मच रही। मलबे में दबे अपनों को निकलवाने के लिए ग्रामीण पुलिसकर्मियों, अधिकारियों से गुहार लगाते रहे। काफी देर तक प्रशासन असहाय दिखा। जेसीबी, हाइड्रा और एंबुलेंस तक देर से पहुंचीं। इनमें से भी एक जेसीबी आधा घंटे में ही डीजल खत्म होने पर खड़ी हो गई।

    विस्फोट से जहां आधा दर्जन मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए थे। वहीं एक दर्जन मकान भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए थे। क्षतिग्रस्त मकानों में सो रहे लोग उनके गिरने की आशंका में दाैड़कर बाहर निकले।

    देर से घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

    उन्होंने चीखपुकार करना शुरू किया तो भीड़ जुट गई। मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने मेें ग्रामीण विफल हुए तो पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी गई। इसके बाद भी आधा घंटे तक कोई नहीं पहुंचा। बाद में पुलिस आई तो उसके पास कोई साधन नहीं था।

    यही ग्रामीणों के आक्रोश का कारण बना। उन्हें मलबे में दबे अपने स्वजन की चिंता सता रही थी। पल-पल भारी पड़ रहा था। 10.45 बजे से बचाव कार्य शुरू हुए, लेकिन संसाधन बहुत कम थे। प्रशासन ने दो जेसीबी लगाईं जो नाकाफी थीं। आधा घंटे बाद एक जेसीबी भी डीजल खत्म होने से खड़ी रह गई।

    कब क्या हुआ

    -10.00 विस्फोट हुआ

    -10.20 पर इंस्पेक्टर शिकोहाबाद पहुंचे

    -10.40 पर सीओ प्रवीण कुमार पहुंचे

    -10.45 पर जेसीबी पहुंची

    -11.00 डीएम और एसएसपी पहुंचे

    -12.00 बजे तक 10 घायलों को निकाला गया।

    इसे भी पढ़ें: Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, हनुमानगढ़ी में उमस से महिला समेत तीन लोग बेहोश

    इसे भी पढ़ें: भारत-बांग्लादेश टेस्ट मैच के लिए ऑनलाइन टिकट बिक्री आज से शुरू, पढ़ें कितना होगा मूल्य

    खबरें और भी