विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी के युवक के साथ बस में बैठी थी अमेरिकी युवती, चालक को हुआ शक तो पहुंचा थाने, फिर…

Published: Thu, 13 Jun 2024 11:49 PM (IST)

पबजी खेलते हुई दोस्ती के बाद अमेरिका में रहने वाली युवती अपने दोस्त से मिलने इटावा पहुंच गई। नौ दिन ...और पढ़ें

यूपी के युवक के साथ बस में बैठी थी अमेरिकी युवती, चालक को हुआ शक तो पहुंचा थाने, फिर…
यूपी के युवक के साथ बस में बैठी थी अमेरिकी युवती, चालक को हुआ शक तो पहुंचा थाने, फिर…

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। पबजी खेलते हुई दोस्ती के बाद अमेरिका में रहने वाली युवती अपने दोस्त से मिलने इटावा पहुंच गई। नौ दिन रहने के बाद दोस्त गुरुवार रात उसे रोडवेज बस से दिल्ली छोड़ने जा रहा था। इस बीच इटावा के क्षेत्रीय प्रबंधक से विदेशी युवती को युवक द्वारा जबरन ले जाने की शिकायत की तो चालक बस लेकर सीधे थाने पहुंचा। 

यह है पूरा मामला

युवती तीन माह पहले भारत आई थी और चार जून तक चंडीगढ़ में अपने एक और दोस्त के पास रही। अमेरिका के फ्लोरिडा में रहने वाली 30 वर्षीय ब्रुकलिन कार्नले की पबजी गेम खेलते-खेलते कुछ माह पहले इटावा के गांव एमरौड़ी निवासी हिमांशु यादव से दोस्ती हो गई। 

ब्रुकलिन तीन माह पूर्व चंडीगढ़ पहुंची और अपने दोस्त यूवी वांगो के साथ उसके फ्लैट में रही। इसके बाद दिल्ली पहुंची और हिमांशु से मिली जो वहां एक फैक्ट्री में काम करता है। पांच मई को उसके साथ इटावा आ गई। 

गुरुवार रात 9.30 बजे दोनों लोग इटावा डिपो की बस से दिल्ली लौट रहे थे। इस बीच बस में सवार किसी यात्री ने आरएम परशुराम पांडेय को फोन कर बताया कि एक युवक विदेशी लड़की को जबरन ले जा रहा है। आरएम के निर्देश चालक बस को लेकर सीधे थाने पहुंचा।

आईबी ने की पूछताछ

वहां, सीओ प्रवीण कुमार तिवारी और इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने युवक-युवती से पूछताछ की। महिला थाने की इंस्पेक्टर रंजना गुप्ता भी पहुंच गईं। देर रात तक आईबी और एलआईयू की टीम भी हिमांशु और युवती से पूछताछ करती रहीं। 

एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि ब्रुकलिन ने स्वेच्छा से आने की बात कही है। वह अपनी सहमति से ही हिमांशु के साथ दिल्ली होते हुए चंडीगढ़ जाना चाहती है। उसने हिमांशु के विरुद्ध भी कोई कार्रवाई करने से मना किया है।

यह भी पढ़ें: UP Election News: लोकसभा चुनाव तो पूरा… अब कांग्रेस के सामने नई चुनौती, इन तीन सीटों पर ‘हाथ’ की दावेदारी!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।