विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पांच दिन बंद रहेंगी बैंक, पूरे कर लें जरूरी काम; नोट कर लें ये तारीखें

Published: Wed, 23 Sep 2026 03:30 PM (IST)

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 28 से 30 सितंबर तक राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है, जिससे लोगों को आवश्यक कार्य पहले ही निपटाने की सलाह दी गई है।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. फिरोजाबाद में बैंक पांच दिनों तक बंद रहेंगे।

  2. 28 से 30 सितंबर तक बैंक यूनियनों की हड़ताल।

  3. डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी।

जागरण  संवाददाता, फिरोजाबाद। बैंक कर्मचारियों के देशव्यापी हड़ताल के आह्वान से सितंबर के अंतिम सप्ताह में जिले में बैंक सेवाएं प्रभावित रहेंगी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 28, 29, 30 सितंबर को तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इससे पहले दो दिन 26 और 27 सितंबर को भी बैंकों अवकाश रहेगा।

इसके चलते कुल पांच दिनों तक बैंकिंग कार्य बाधित रहने से लोगों की मुश्किल बढ़ सकती है। इससे पहले ही लोग आवश्यक कार्य पूरे कर लें।

28 से 30 तक बैंक हड़ताल, 26 को चौथा शनिवार व 27 को रविवार

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के जिला संयोजक अशोक माहेश्वरी का कहना है कि बैंकों में सप्ताह में पांच दिन काम और बिना भेदभाव वाली प्रोत्साहन योजना को जल्द लागू करने सहित पांच सूत्रीय बिंदुओं पर केंद्र सरकार से दो-तीन वर्षों से वार्ता चल रही है, लेकिन अब तक मांगें पूरी नहीं हो सकी हैं। अब तक सरकार ने बैंक प्रतिनिधियों के साथ किसी प्रकार की बैठक नहीं की है। इस कारण हड़ताल की पूरी तैयारी है।

पांच सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर 28 से तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल होगी। इस बारे में बैंकों द्वारा अपने स्तर से ग्राहकों के मोबाइल नंबरों पर संदेश भेजे जा रहे हैं।

बैंक शाखाओं के कामकाज पर पड़ेगा असर करोड़ों का लेन-देन अटकेगा

पदाधिकारियों का कहना है कि हड़ताल का असर मुख्य रूप से बैंक शाखाओं में होने वाले प्रत्यक्ष कामकाज पर पड़ सकता है। नकदी जमा-निकासी, चेक संबंधी काम, खाता संबंधी सेवाएं और अन्य शाखा आधारित कार्य प्रभावित होने की संभावना है। हालांकि इस दौरान मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहने की उम्मीद हैं।

यह भी पढ़ें- 28 सितंबर से प्रस्तावित बैंक हड़ताल पर केंद्र सख्त, वित्त मंत्रालय ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; बैंकिंग सेवाएं चालू रखने पर मंथन