भरत तिवारी मुठभेड़ कांड, न्यायिक जांच में सच जल्द आएगा सामने; बिहार की समाज कल्याण मंत्री ने दिया भरोसा
बिहार की समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने फिरोजाबाद में कहा कि राज्य में भाजपा सरकार की अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति है। उन्होंने भरत तिवार ...और पढ़ें

भरत तिवारी का फाइल फोटो और बिहार सरकार में मंत्री डाॅ. श्वेता गुप्ता।
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। बिहार की समाज कल्याण मंत्री डा. श्वेता गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि राज्य में भाजपा सरकार की अपराध के प्रति जीरो टोलरेंस नीति लागू है। अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। हाल ही में जमुनिया में हुए भरत तिवारी मुठभेड़ कांड की न्यायिक जांच चल रही है, जिसका सच जल्द सामने आएगा।
बिहार के सीतामढ़ी निवासी डा. वरुण कुमार की पत्नी डा. श्वेता गुप्ता बिहार सरकार में समाज कल्याण मंत्री हैं। उनके पिता सुहागनगर निवासी डा. राम कुमार गुप्ता पैथाेलाॅजिस्ट और मां मनोरमा गुप्ता गृहणी हैं। मायके आईं मंत्री ने कहा कि अपराध जो भी करेगा, उसे सरकार नहीं छोड़ेगी। अपराधी या तो मुठभेड़ में मारे जा रहे हैं या फिर जेल जा रहे हैं।
भरत तिवारी मुठभेड़ कांड को लेकर हो-हल्ला मचाया जा रहा है। जांच में सब स्पष्ट हो जाएगा। भरत मामले में मंत्रियों के बीच विरोधाभास की स्थिति नहीं है। पहले नितीश सरकार रही हो या अब सम्राट चौधरी की सरकार, दोनों की नीति एक ही है- बिहार का विकास और अपराधियों का खात्मा। वहां अपराध कम हुआ है। विकास तेजी से हो रहा है। 2030 तक यह राज्य विकसित बन जाएगा।