रामगोपाल यादव का BJP पर हमला: बोले- रावण की तरह दस मुखी है भाजपा, आरक्षण-UGC नियमों पर उठाए सवाल
सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने भाजपा पर आरक्षण, यूजीसी नियमों और चुनावी मुद्दों पर विरोधाभाषी बयान ...और पढ़ें

राम गोपाल यादव।
HighLights
प्रो. रामगोपाल यादव ने भाजपा पर विरोधाभाषी बयान देने का आरोप लगाया।
भाजपा नेताओं को रावण के दस मुखों जैसा बताया, जनता को गुमराह कर रहे।
नसीरपुर में अपनी निधि से बनी दो सड़कों का उद्घाटन किया।
संवाद सहयोगी, शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। अपनी निधि से बनी सड़कों का उद्घाटन करने सोमवार सुबह नसीरपुर आए सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल ने आरक्षण, यूजीसी के नियमों और चुनावी मुद्दों को लेकर भाजपा नेताओं के बयानों को विरोधाभाषी बताया। उन्होंने कहा कि जैसे रावण के दस मुख थे। उसी तरह इनके भी हैं। कोई कुछ कहता है और कोई कुछ बयान देता है।
नसीरपुर में किया दो सड़कों का उद्घाटन
सपा के वरिष्ठ नेता प्रो. रामगोपाल यादव ने सोमवार सुबह 11 माधवगंज और नसीरपुर में दो सड़कों का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए आरएसएस के महासचिव दत्तात्रेय होसबले द्वारा जातीय भेदभाव खत्म करने के सवाल पर कहा कि वह तो हर व्यक्ति के लिए आरक्षित व्यवस्था चाहते हैं।
सवर्ण समाज की नाराजगी पर कही ये बात
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नियमों को लेकर सवर्ण समाज की नाराजगी पर कहा कि इस सरकार की जमात तरह-तरह की है। जैसे रावण के दस मुख थे, वैसे इनके भी हैं। एक मुख द्वारा कुछ, दूसरे और तीसरे मुख से अलग बातें कहलवाते हैं। जनता की आंखों में धूल झोकना इनकी आदत है। इस दौरान उनके साथ सिरसागंज विधायक सर्वेश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, मीना राजपूत सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।
