जीजा ने साली को नहीं छोड़ा कहीं का, कांस्टेबल पर लगा दुष्कर्म का आरोप; फिरोजाबद कोर्ट में पहुंचा मामला
फिरोजाबाद में एक साली ने अपने जीजा हेड कांस्टेबल राजेश कुमार पर दुष्कर्म और मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने न्यायालय का द ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। साली ने कांस्टेबल जीजा पर आए दिन जबरन दुष्कर्म करने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने परिवाद दर्ज कर थाना उत्तर पुलिस को आरोपित कांस्टेबल को अगले महीने पेश करने के आदेश दिए हैं।
रामगढ़ क्षेत्र की निवासी तलाकशुदा महिला नर्सिंग का कार्य करती है। उसका कहना है कि उसके जीजा हेड कांस्टेबल राजेश कुमार निवासी सम्राटनगर, रामगढ़ इन दिनों सीओ हेडिन कार्यालय गाजियाबाद में तैनात है। वह करीब दो वर्ष से उसका शारीरिक और मानसिक शोषण कर रहे हैं। राजेश ने उसके साथ एक सितंबर 2024, नौ अक्टूबर 2024 और 14 फरवरी 2025 को इस तरह की घटना की।
उसने उसके विरुद्ध थाना रामगढ़ में शिकायती पत्र दिया, लेकिन वह उच्चाधिकारियों से सिफारिश करा कर कार्रवाई नहीं होने देता। 18 मई 2025 की सुबह नौ बजे वह अपने घर जा रही थी। तभी जीजा दो-तीन अज्ञात लोगों के साथ आया और उसे अपनी गाड़ी में जबरदस्ती डाल कर उत्तर क्षेत्र स्थित ककरऊ काेठी से आगे सुनसान जगह पर ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
इसकी शिकायत उसने उत्तर पुलिस से की, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। एसएसपी को आनलाइन शिकायत भेजने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने उसके परिवाद को दर्ज कर लिया।
मामले की सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विजय कुमार वर्मा द्वितीय की अदालत ने 29 जुलाई को मामले की सुनवाई करते हुए थाना उत्तर पुलिस को आरोपित कांस्टेबल को 10 सितंबर को न्यायालय में तलब करने के निर्देश दिए। थाना उत्तर के इंस्पेक्टर रवि त्यागी ने बताया कि अभी ऐसा कोई आदेश नहीं मिला है।