Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Firozabad: आय से अधिक संपत्ति के केस में फंसे BJP के पूर्व पालिकाध्यक्ष, बेटी की शादी में खर्च किए थे 50 लाख

    Updated: Tue, 16 Jul 2024 09:14 AM (GMT+05:30)

    Firozabad Case पालिकाध्यक्ष रहते आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में विजिलेंस ने भाजपा नेता राम बहादुर चक पर आगरा में मुकदमा दर्ज कराया है। उनक ...और पढ़ें

    Disproportionate Assets Case: पूर्व पालिकाध्यक्ष पर दर्ज हुआ केस।
    Disproportionate Assets Case: पूर्व पालिकाध्यक्ष पर दर्ज हुआ केस।

    HighLights

    1. उनके कार्यकाल में रहे 10 सभासदों ने चार वर्ष पूर्व की थी शिकायत
    2. ठेकेदार से 15 लाख रुपये कीमत की कार लेने का भी आरोप लगा है

    जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। पालिकाध्यक्ष रहते आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में विजिलेंस ने भाजपा नेता राम बहादुर चक पर मुकदमा दर्ज कराया है। उनके खिलाफ उनके कार्यकाल में सभासद रहे 10 सभासदों ने लगभग चार वर्ष पूर्व शिकायत की थी। 

    राम बहादुर चक सितंबर 2017 से जनवरी 2023 तक पालिकाध्यक्ष रहे। हालांकि पैरालाइज होने के कारण अंतिम तीन वर्ष का कार्य प्रतिनिधि के रूप में उनके बेटे राहुल चक ने देखा। उसी दौरान भाजपा से ही सभासद रहे शिवपुरी निवासी रक्षपाल सिंह एवं नौ अन्य सभासदों ने सतर्कता अनुभाग लखनऊ को 17 अक्टूबर 2020 को एक शिकायती पत्र भेजा था। जिसमें आरोप लगाया गया था कि नामांकन के दौरान लगाए गए शपथ पत्र में पालिकाध्यक्ष ने अपने ऊपर दर्ज आपराधिक मुकदमों सहित कई तथ्य छिपाए हैं।

    वहीं शपथ पत्र में अपनी और परिवार की जो संपत्ति दर्शाई है उससे कई गुण अधिक संपत्ति उनके पास हो गई है। साक्ष्य के रूप में वे चेक नंबर भी लिखे गए, जिनका उल्लेख उनकी पत्नी के नाम खरीदी के गए खेत एवं अन्य संपत्ति के बैनामों में दर्ज हैं।

    पूर्व पालिकाध्यक्ष पर दर्ज हुआ है आय से अधिक संपत्ति का केस।

    ठेकेदार से ली कीमती कार

    ये भी आरोप लगाया किया पालिकाध्यक्ष रहते उन्होंने एक ठेकेदार से 15 लाख रुपये कीमत की कार ली। जिस पर चेयरमैन लिखवा गया। वह उसकी कार से आते जाते थे। रिश्तेदारों के नाम ठेका और आउट सोर्सिंग कर्मचारी के रूप में दर्शाकर हर महीने लाखों का भुगतान निकाला गया। लंबी चली जांच के बाद सोमवार को विजिलेंस ने ने उनके विरुद्ध आगरा के उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः Weather Update: यूपी में मानसून पर ब्रेक! आगरा-काशी में उमस से बेहाल; कैसा है पूर्वी और पश्चिमी UP का मौसम, देखें अपडेट

    ये भी पढ़ेंः Mudiya Mela: आज से यूपी के सबसे बड़े मुड़िया मेला में उमड़ेगी भीड़, रोडवेज बसों सहित रेलवे चला रहा स्पेशल ट्रेन

    अस्पताल बनवाने का भी लगा आरोप

    रक्षपाल सिंह का कहना है कि पालिकाध्यक्ष ने अपने पिता के नाम से मुहम्मदाबाद में अस्पताल भी बनवाया था। इस संबंध में पालिकाध्यक्ष के बेटे राहुल चक का कहना है कि उन्हें मुकदमा दर्ज होने की जानकारी नहीं है। सभासद की शिकायत पर जांच तीन साल से चल रही थी। अपने पिता की ओर से उन्होंने आरोपों के जवाब और साक्ष्य विजिलेंस टीम को दे दिए थे।