CM योगी करेंगे 658 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास, 568 लाभार्थियों को मिलेगी घर की चाबी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फिरोजाबाद के टूंडला में 658 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने पहुंच रहे हैं। ...और पढ़ें

सीएम योगी आदित्यनाथ।
HighLights
मुख्यमंत्री योगी करंंंगे फिरोजाबाद में 658 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के 568 लाभार्थियों को आवास की चाबियां
खराब मौसम बन रहा परेशानी
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ सोमवार सुबह जिले में आ रहे हैं। वह टूंडला क्षेत्र के गांव उसायनी में आयोजित जनसभा में वह 658 कराेड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के 568 लाभार्थियों की प्रतीक्षा में समाप्त होगी।
मुख्यमंत्री उन्हें आवासों की चाबी सौंप कर गृह प्रवेश कराएंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं, लेकिन सुबह साढ़े सात बजे से बिगड़े मौसम ने प्रशासन की धड़कनें बढ़ा दी हैं। तेज हवाओं के साथ आधा घंटे वर्षा हुई। हालांकि अब वर्षा बंद है।
ये है सीएम का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री लखनऊ से सुबह 11.20 बजे हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पर बने हैलीपेड पर आएंगे। वह यहां एक घंटे तक रहेंगे। इस दौरान शिकोहाबाद विधानसभा क्षेत्र की 10 परियोजनाओं का लोकार्पण, 22 का शिलान्यास और टूंडला की 14 परियोजनाओं का लाेकार्पण और 26 का शिलान्यास करेंगे। कुल 33 परियोजनाओं का लोकार्पण और 48 का शिलान्यास होगा।
यह भी पढ़ें- Weather Today: यूपी के 39 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, प्री-मानसून में देरी; बांदा का तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस
यह भी पढ़ें- 40 साल बाद टूटी नींद... बागपत के 16 इंटर कॉलेजों को मिले प्रबंधक, डीएम अस्मिता लाल ने गठित की समितियां
सीएम की सुरक्षा में तैनात रहेंगे एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी
सुरक्षा चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। दो एएसपी और नौ सीओ दूसरे जिलों से आए हैं। इसके अलावा जिले के सभी सीओ समेत एक हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को ड्यूटी लगाई गई है। रविवार शाम पुलिस लाइन सभागार में डीएम संतोष कुमार शर्मा और एसएसपी आदित्य लांग्हे ने ड्यूटी के दौरान सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान पूर्ण सतर्कता एवं सजगता बरतने, निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर समय से पहुंचने के निर्देश दिए।