विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देह व्यापार की सूचना पर होटल वाई-वाई पहुंचे अफसर तो रह गए दंग, कमरे में कपल की हालत देखकर सीज किया Hotel

Published: Sat, 18 Jan 2025 01:55 PM (IST)

Deh Vyapar In Hotel शिकोहाबाद के वाई-वाई प्लाजा होटल में देह व्यापार और शराब परोसने की सूचना पर छापेमारी की ...और पढ़ें

होटल के बाहर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कृति राज (बाएं), सीओ प्रवीन कुमार तिवारी (बाएं से दूसरे) व अन्य अधिकारी : जागरण
होटल के बाहर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कृति राज (बाएं), सीओ प्रवीन कुमार तिवारी (बाएं से दूसरे) व अन्य अधिकारी : जागरण

HighLights

  1. तलाशी में प्रेमी जोड़े के साथ आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं
  2. एसडीएम और सीओ ने शुक्रवार शाम की छापेमारी

संवाद सहयोगी, जागरण. शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। देह व्यापार की सूचना पर तहसील, पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार शाम हाईवे किनारे स्थित होटल वाई-वाई प्लाजा पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान कमरे से एक प्रेमी जोड़े के साथ आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं।

इसके बाद होटल को सीज कर दिया गया। वहीं पुलिस प्रेमी जोड़े को थाने ले आई। होटल मालिक मौके पर नहीं मिला। डीएम ने सभी एसडीएम और खाद्य सुरक्षा अधिकाारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्र में इस तरह की गतिविधि संचालित न होने दें।

वाई−वाई प्लाजा में शराब और देह व्यापार की मिली थी सूचना

शहर में होटल, रेस्टोरेंट की संख्या बढ़ती जा रही है। अधिकांश में प्रेमी युगल को कमरे उपलब्ध कराए जाते हैं। समय-समय पर पुलिस, प्रशासन के अधिकारी कार्रवाई करते हैं। इसके बाद भी होटल संचालकों पर कोई असर नहीं होता। प्रशासन को सूचना मिली कि भूड़ा नहर पुल के निकट स्थित वाई-वाई प्लाजा होटल में देह व्यापार का रैकेट चलता है और शराब भी परोसी जाती है।

होटल को सील करते नायब तहसीलदार ब्रज राज सिंह (बाएं से दूसरे), साथ में पुलिस टीम : जागरण

डीएम के आदेश के बाद एसडीएम ने मारा छापा

डीएम रमेश रंजन के आदेश पर शाम छह बजे एसडीएम कृति राज, सीओ प्रवीन कुमार, तहसीलदार कीर्ति चौधरी, नायब तहसीलदार ब्रज सिंह और इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने होटल पर छापामारा। कमरों की तलाशी के दौरान वहां से पकड़े गए जोड़े को पुलिस थाने ले आई। अधिकारियों ने बताया की होटल बिना किसी अनुमति के चल रहा था। मानक भी पूरे नहीं थे। इसलिए उसे सीज कर दिया गया।

थाने में प्रेमी युगल से की जा रही पूछताछ

इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि अधिकारियों के साथ चेकिंग की गई थी। प्रेमी युगल से पूछताछ की जा रही है। दोनों शिकोहाबाद के ही निवासी हैं। उन्हें उनके स्वजन के सिपुर्द किया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः IAS Transfer: आगरा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कौन हैं IAS शैलेंद्र कुमार सिंह जो बने नए मंडलायुक्त

ये भी पढ़ेंः Mahakumbh 2025: सात फीट लंबी कद-काठी वाले 'मस्कुलर बाबा...कुंभ मेले में छाए रूस के 'गिरि महाराज'

डीएम के आदेश, होटलों में अवैध गतिविधि मिली तो अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

डीएम ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने सभी एसडीएम और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में संचालित होटल और रेस्टोरेंट की निगरानी करते रहें। कहीं भी अवैध गतिविधि संचालित नहीं होनी चाहिए। अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।

सीओ शिकोहाबाद ने बताया कि तलाशी के दौरान होटल मालिक नहीं मिला, लेकिन सराय एक्ट का मुकदमा मालिक के विरुद्ध ही लिखाया जाएगा। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।