विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Firozabad News: पटाखा गोदाम में विस्फोट से ढहे कई घर; पांच की मौत, मलबे में दर्जनों के दबे होने की आशंका

Published: Mon, 16 Sep 2024 10:42 PM (IST)Updated: Tue, 17 Sep 2024 02:26 AM (IST)

फिरोजाबाद के नौशेहरा गांव में अवैध पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट हुआ जिसमें कई मकान ढह गए और मलबे में ...और पढ़ें

फिरोजाबाद में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, धमाके से मकान ढहे।
फिरोजाबाद में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, धमाके से मकान ढहे।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। शिकोहाबाद में हाईवे किनारे स्थित नौशेहरा गांव में सोमवार रात अवैध पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट हुआ। इससे आसपास के आधा दर्जन मकान ढह गए और मलबे में दर्जनों लोग दब गए। कई घरों में दरारें आ गईं। मलबे में दबकर चौकीदार की पत्नी मीरा देवी, 20 वर्षीय अमन, 18 वर्षीय गौतम, तीन वर्ष की इच्छा और उसके डेढ़ वर्षीय भाई की मृत्यु हो गई। एक दर्जन लोग घायल हैं।

घटना के एक घंटे बाद तक प्रशासन राहत कार्य शुरू नहीं करा सका। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। रात 11 बजे बाद राहत कार्य शुरू हो सका। नौशेहरा गांव में बुर्ज मोहल्ला निवासी भूरे खां ने चंद्रपाल कुशवाहा का घर किराए पर लिया था। इसमें वह आतिशबाजी का गोदाम चलाता था। रात में एक चौकीदार और उसकी पत्नी रहती थी।

सोए हुए थे घरों में लोग

सोमवार रात 10 बजे अचानक गोदाम में धमाका हुआ। जिसकी आवाज 15 किमी दूर तक सुनाई दी। धमाके के समय लोग घरों में सोए हुए थे। घरों के मलबे में दर्जनों लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई है। रात 10.30 बजे थाना पुलिस पहुंची। ग्रामीणों ने देर से पहुंचने पर पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से ग्रामीणों को समझाया। तब जेसीबी बुलाकर मलबा हटाने का काम शुरू हो सका। पुलिस के साथ गांव वालों ने मलबे से लोगों को निकालना शुरू किया। रात 10:45 बजे फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंची और आतिशबाजी में सुलगती आग पर काबू पाना शुरू किया गया। 

आइजी दीपक कुमार, डीएम रमेश रंजन और एसएसपी सौरभ दीक्षित भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। मलबे से निकले लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं हो सकी। उन्हें निजी वाहनों से अस्पताल भेजा गया। साढ़े 11:30 बजे एंबुलेंस पहुंची।

मलबे में दबे लोगों की आशंका में मलबा हटाते हुए लोग।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि राजीव गुप्ता पहुंच गए। देर रात तक राहत कार्य जारी था।

मौके पर मौजूद लोगों की भीड़।

मलबे में पड़ा बारूद हादसे के बाद जलता रहा।

एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि आतिशबाजी की जिस गोदाम में धमाका हुआ है, उसका लाइसेंस बताया गया है। इसकी जांच कराई जाएगी। गोदाम मालिक फरार है। राहत कार्य जारी है। घायलों को समुचित उपचार की व्यवस्था की गई है। 

इंस्पेक्टर के पकड़े लिए पैर... साहब मेरे बच्चों को निकालो

घटनास्थल पर सबसे पहले इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार पहुंचे। उस समय ग्रामीणों की भीड़ जमा था और वे असहाय खड़े थे। इंस्पेक्टर को देखते ही एक ग्रामीण ने उनकी पैर पकड़ लिए। बोले किसी तरह मेरे बच्चों को निकालो। इस दौरान एक युवक ने पथराव भी किया। इंस्पेक्टर ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत किया।

यह भी पढ़ें: UP News: गाजीपुर में शरारती तत्वों ने रेल ट्रैक पर रखी गिट्टी, पुलिस ने किया गिरफ्तार तो बोले- ये तो रोज करते हैं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।