तीन साल की बच्ची से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, बुरी हालत में पहुंची घर; इशारे से बता पाई हैवानियत करने वाले का नाम
फिरोजाबाद के नारखी में खेत पर गई तीन साल की मासूम से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। मां को दर्द की शिकायत करने पर कपड़ों पर खून मिला, जिसके बाद पिता ने ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
संवाद सूत्र, नारखी (फिरोजाबाद)। पिता के साथ खेत पर गई तीन वर्षीय मासूम के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। घर पहुंची बेटी ने निजी अंग में दर्द होने की शिकायत मां से की। कपड़ों पर खून लगा मिला। दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पिता ने सोमवार को थाने में शिकायती पत्र दिया। आरोप है कि पुलिस ने दुष्कर्म की बजाय छेड़छाड़ की बात तहरीर में लिखने को कहा।
पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है। क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला युवक सोमवार सुबह खेत पर गया था। तीन वर्षीय बेटी भी उसके साथ थी। पिता के अनुसार सुबह 8:30 बजे बेटी खेत में लगे सबमर्सिबल के पास खेल रही थी। वह खेत में पानी लगाने के लिए चले गए। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले वीरेश ने बेटी के साथ खेत में दुष्कर्म किया।
इसके बाद बेटी रोती हुई घर पहुंची और मां से निजी अंग में दर्द होने की शिकायत की। मां ने देखा तो उसके कपड़ों में खून लगा हुआ था। पीड़ित पिता ने बताया कि वह पत्नी और बेटी को लेकर शिकायत करने नारखी थाने पहुंचा और पुलिस से दुष्कर्म किए जाने की शिकायत की, लेकिन थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने तहरीर में छेड़छाड़ की बात लिखवाई।
पुलिसकर्मियों ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई करेंगे। इस कारण पुलिस को दी गई तहरीर में छेड़छाड़ का जिक्र किया गया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध पाक्सो एक्ट व छेड़छाड़ की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार गिरी ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने पहले छेड़छाड़ की बात कहते हुए तहरीर दी थी।
खबरें और भी
पुलिस की ओर से छेड़छाड़ लिखवाने की बात सही नहीं है। तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होती है, तो मुकदमे में धारा बढ़ाई जाएगी। आरोपित की तलाश की जा रही है।
बच्ची ने इशारा कर बताया आरोपी का नाम
घर पहुंची बच्ची ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद मां ने उससे आरोपी के बारे में पूछा। पिता ने बताया कि मां को बच्ची ने इशारा करते हुए नाम बताया। बच्ची बुरी तरह सहमी हुई है। वह बार-बार अपने साथ हुई वारदात का जिक्र कर रही है।