यात्रियों को लेकर रात में दौड़ रहीं स्लीपर बसों में नहीं मिले आग बुझाने के इंतजाम, फिरोजाबाद में सात बस समेत 11 वाहन सीज
लखनऊ की घटना के बाद फिरोजाबाद में परिवहन विभाग ने स्लीपर बसों में आग बुझाने के इंतजामों की जांच की। जांच में सात बसों में कमी पाए जाने पर उन्हें सीज क ...और पढ़ें

स्लीपर बस में आग बुझाने के इंतजाम जांचती पुलिस।
HighLights
लखनऊ घटना के बाद फिरोजाबाद में चेकिंग अभियान चला।
ओवरलोडिंग पर तीन डंपर और एक छोटा वाहन भी जब्त।
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। लखनऊ में हुई घटना के बाद हर विभाग की नींद टूट गई है। सभी अपने कार्य क्षेत्र में अभियान चलाकर कार्रवाई कर रहे हैं। बुधवार सुबह पांच बजे से ही उपसंभागीय परिवहन विभाग ने भी चेकिंग अभियान चलाकर दो दर्जन से अधिक स्लीपर बसों में आग बुझाने के इंतजाम और मानक देखे गए। अनदेखी पर सात बसों को सीज किया गया है।
इसके साथ ही ओवरलोड होने पर तीन डंपर और एक छोटे वाहन को सीज किया गया है। बुधवार को एआरटीओ प्रवर्तन प्रेम सिंह ने बुधवार को शिकोहाबाद, नसीरपुर, दबरई, जैन मंदिर के अलावा अन्य स्थानों पर चेकिंग की। एआरटीओ ने बताया कि सीज बसों को शिकोहाबाद और फिरोजाबाद बस स्टैंड में खड़ा करा दिया गया।
एआरटीओ कार्यालय में लगवाए गए अग्निशमन यंत्र
सुरक्षा की दृष्टि से अब सरकारी कार्यालयों में भी अग्निशमन यंत्र लगवाए जाने लगे हैं। बुधवार को एआरटीओ कार्यालय में आठ नए यंत्र लगवाए गए। एआरटीओ प्रशासन गौरीशंकर ठाकुर के अनुसार कार्यालय में लगे यंत्र खराब हो चुके थे। बुधवार को सभी पटलों और कक्षों में नए यंत्र लगवाए गए हैं।