विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिरोजाबाद में मित्तल नर्सिंग होम के डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप, कोर्ट के आदेश पर FIR

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Tue, 27 Oct 2026 01:04 PM (IST)

फिरोजाबाद के मित्तल नर्सिंग होम के पिता-पुत्र डॉक्टरों पर कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. इलाज में लापरवाही से मरीज के हाथ काटने पड़े।

  2. कोर्ट के आदेश पर फिरोजाबाद में हुई कार्रवाई।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। शहर के प्रमुख मित्तल नर्सिंग होम जाइंट रिप्लेसमेंट एंड फर्टिलिटी सेंटर के डाॅक्टर पिता-पुत्र के खिलाफ उत्तर थाने में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता ने 25 लाख रुपये लेने के बाद भी इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि गलत इलाज के कारण मरीज के दोनों हाथ काटने पड़े।

थाना रसूलपुर क्षेत्र के संतनगर निवासी काजल ने दर्ज मुकदमे में कहा है कि वर्ष 2024 में पति प्रमोद कुमार को कूल्हे में दिक्क्त हुई। मित्तल नर्सिंग होम में डाॅक्टर ने कूल्हा प्रत्यारोपण कराने पर पांच लाख रुपये खर्च बताया। पीड़िता का कहना है कि उन्होंने पांच प्रतिशत ब्याज पर पांच लाख रुपये लेकर कूल्हे का प्रत्यारोपण कराया। ऑपरेशन के बाद इंफेक्शन शरीर में फैलने से पति की हालत बिगड़ गई।

स्पष्ट जानकारी देने के स्थान पर डाक्टर गुमराह करते रहे और इलाज के नाम पर 25 लाख रुपये वसूल लिए। हालत बिगड़ने पर पति को आगरा के एसएन मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डाॅक्टर को पति की जान बचाने के लिए उनके दोनों हाथ काटने पड़े। उन्होंने कहा कि पति के दोनों पैरों में भी दिक्कत हो गई है।

सीओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर डाॅ. जगदीश मित्तल और उनके बेटे डाॅ. परम मित्तल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उत्तर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।