Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अगवा कर के ले गए इंदौर, एक महीने तक बंधक बनाकर लगातार किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग

    By Dinesh Chandra Sharma Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Thu, 02 Apr 2026 10:26 PM (IST)

    फिरोजाबाद के नारखी से एक युवती को पिछले साल अगवा कर इंदौर ले जाया गया। वहां उसे एक महीने तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया और अश्लील वीडियो भी बनाए गए। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. युवती को नारखी से अगवा कर इंदौर ले गए।

    2. कोर्ट के आदेश पर पांच आरोपियों पर FIR दर्ज।

    संवाद सूत्र, नारखी (फिरोजाबाद)। एक गांव में दवा लेने गई युवती को मैनपुरी के कुछ लोगों ने पिछले वर्ष 21 जुलाई को अगवा कर लिया। फिर इंदौर में एक तीन मंजिला मकान में बंधकर बनाकर एक महीने तक उसके साथ दुष्कर्म किया गया। साथ ही उसकी अश्लील वीडियो भी बना लीं।

    पीड़िता किसी तरह उनके चंगुल से बच कर भाग आई। गुरुवार को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता की मां ने प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने कुछ महीने पहले अपनी 19 वर्षीय बेटी को दवा लेने के लिए बाजार भेजा था।

    वापस आते समय मैनपुरी, घिरोर के शाहजहांपुर निवासी नवी हुसैन, इनारो, अतरे, मैमजादी और आमीन ने उसे अगवा कर लिया। फिर गाड़ी में डालकर इंदौर ले गए। जहां युवती को एक महीने तक बंधक बनाकर रखा। आए दिन उसके साथ दुष्कर्म किया गया। साथ ही वीडियो भी बनाई। कुछ दिन बाद पीड़िता किसी तरह छूट कर वहां से भाग निकली।

    फिर राहगीरों की मदद लेकर गांव तक पहुंची। मामले की शिकायत थाने में जाकर की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। फिर 29 जनवरी को एसएसपी से भी शिकायत की। सुनवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। एसओ राकेश गिरी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी