विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिरोजाबाद: ग्लास फैक्ट्री में भट्टी लीक, गर्म कांच फैलने से मचा हड़कंप

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Tue, 22 Sep 2026 10:02 AM (IST)

फिरोजाबाद की आलोक ग्लास फैक्ट्री में सोमवार देर रात भट्टी लीक होने से गर्म कांच बाहर फैल गया, जिससे कर्मचारियों ...और पढ़ें

HighLights

  1. आलोक ग्लास फैक्ट्री में भट्टी लीक होने का हादसा

  2. फायर ब्रिगेड ने एक घंटे में आग पर पाया काबू

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। कांच नगरी में सोमवार देर रात बड़ा हादसा होने से टल गया। थाना टूंडला क्षेत्र स्थित आलोक ग्लास फैक्ट्री में रात एक बजे अचानक भट्टी लीक होने से गर्म कांच बाहर निकलने लगा। गर्म कांच निकलने से कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी मौके पर पहुंची।

दमकल कर्मियों ने एक घंटे तक पानी डालकर गर्म कांच को ठंडा किया। तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। बताया गया कि भट्टी में लीकेज के कारण गर्म कांच बाहर निकलने लगा था।

घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फायर स्टेशन अधिकारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं। एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया है। ज्यादातर कर्मचारी फैक्ट्री से बाहर निकल आए थे।